×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Monday, 24 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG-तीन कांस्टेबल लाइन अटैच: SSP पहुंचे तखतपुर थाने के औचक निरीक्षण में, तीन आरक्षकों पर लिया एक्शन, अवैध शराब कारोबार पर सख्ती के निर्देश

बिलासपुर 24 अगस्त 2026। एसएसपी रजनेश सिंह ने रविवार को तखतपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की गई। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तखतपुर थाने में पदस्थ तीन आरक्षकों को लाइन अटैच करने की कार्रवाई की। इनमें आरक्षक ओमकार राजपूत, आशीष वस्त्रकार और प्रकाश ठाकुर शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और बीट व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तखतपुर थाना क्षेत्र के कुल 79 गांवों में से 14 गांवों को झगड़ालू गांव के रूप में चिन्हित किया गया है। इन गांवों में अवैध शराब, मारपीट और जमीन विवाद से संबंधित शिकायतें अधिक सामने आती हैं।

Advertisement

एसएसपी ने थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को संवेदनशील गांवों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। साथ ही आम लोगों से मिलने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने और अपराधों का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश दिए।

अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती

एसएसपी रजनेश सिंह ने बार-बार अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने और उन्हें बाउंड ओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाउंड का उल्लंघन होने पर नियमानुसार राशि जब्त करने की कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण के दौरान महिला आरोपियों से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। एसएसपी ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ उन्हें महिला स्व-सहायता समूहों और शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जाना चाहिए।

19 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने 19 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों और चरित्र सत्यापन से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण में लापरवाही नहीं बरतने और लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निराकरण करने के निर्देश दिए।

संगठित अपराध पर धारा 112 के तहत कार्रवाई

एसएसपी ने संगठित अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना क्षेत्र में बीट व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिस की क्षेत्र में सक्रिय मौजूदगी बढ़ाने पर जोर दिया।

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त की जाए और अपराध की आशंका वाले लोगों तथा गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनी रहे।

औचक निरीक्षण के दौरान एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय और तखतपुर थाना प्रभारी अवनीश पासवान सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। तीन आरक्षकों को लाइन अटैच किए जाने की कार्रवाई को पुलिस महकमे में अनुशासन और शिकायतों के प्रति एसएसपी की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

CG- रक्षाबंधन के पहले महिलाओं के खाते में आयेंगे पैसे, 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की राशि होगी जारी

RECOMMENDED

27 अगस्त से शिक्षा मंत्री निवास के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी, दुर्ग में शिक्षकों ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

RECOMMENDED

पोस्टिंग आदेश जारी: 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति, 15 दिन के भीतर ज्वाइनिंग के आदेश, हाईकोर्ट से स्टे हटते ही आदेश हुआ जारी

RECOMMENDED
ips officer

IPS Transfer:– आईपीएस अफसरों के तबादले, 31 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, देखें आदेश

RECOMMENDED
Sony Xperia 10 VIII

Sony Xperia 10 VIII की पहली तस्वीर लीक, डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं; 8GB RAM समेत ये फीचर्स आए सामने

RECOMMENDED
Ather Konarc

Ather Konarc: 29 अगस्त को लॉन्च होगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, मेटल बॉडी के साथ आएगा; कीमत हो सकती है इतनी

RECOMMENDED

CG-ATR बफर जोन में युवक की दर्दनाक मौत, मादा टाइगर के हमले की आशंका

RECOMMENDED

सभी शिक्षक संगठनों के नाम साझा मंच की अपील, रविंद्र राठौर बोले- जब लक्ष्य एक तो मंच और बैनर अलग-अलग क्यों? सभी संगठन प्रमुख सामूहिक नेतृत्व में करें संघर्ष

RECOMMENDED

CG छात्रों ने खोला मोर्चा: छात्रावास के 28 छात्रों ने खोला अधीक्षक के खिलाफ मोर्चा, कलेक्टर से की हटाने की मांग

RECOMMENDED

CG-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर वारदात का आरोप

RECOMMENDED
Haier M70 Series Mini LED TV Launched

Haier M70 Series Mini LED TV लॉन्च, 43 से 85 इंच तक स्क्रीन; जानें कीमत और फीचर्स

RECOMMENDED
Realme P4s 5G

Realme P4s 5G भारत में 26 अगस्त को होगा लॉन्च, 6500 निट्स ब्राइटनेस वाली 144Hz AMOLED स्क्रीन पर नजर

RECOMMENDED
UPSC EPFO APFC Vacancy 2026

UPSC EPFO APFC Vacancy 2026 : ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 80 पदों पर भर्ती

RECOMMENDED
Steelbird Fairy Helmet

Steelbird Fairy Helmet : महिलाओं के लिए आया नया हेलमेट, ₹1,299 MRP; जानें क्या हैं खूबियां

RECOMMENDED

नर्स ने की आत्महत्या: हमर क्लीनिक में 32 वर्षीय नर्स की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

RECOMMENDED

CG- दो कांस्टेबल सस्पेंड: आरोपी को छुड़ाने पहुंच गये दो आरक्षक, प्रधान आरक्षक से की अभद्रता, दोनों हुए निलंबित

RECOMMENDED

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला, प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 घंटे के भीतर पुलिस का बड़ा खुलासा

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 21 जिलों में Orange Alert; भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

RECOMMENDED

CG-अभनपुर में NSA आरोपी लल्ला सोनवानी को छुड़ाने के मामले में 11वीं गिरफ्तारी, सुनील सोनवानी जेल भेजा गया

RECOMMENDED

वीरेंद्र दुबे की शिक्षकों से अपील: 25 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में TET मुक्ति रैली, वीरेंद्र दुबे ने शिक्षकों से किया शक्ति प्रदर्शन का आह्वान

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

CG- रक्षाबंधन के पहले महिलाओं के खाते में आयेंगे पैसे, 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की राशि होगी जारी