बिग ब्रेकिंग

9 मौत, 5625 मरीज – कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में मरीज और मौत की रफ्तार बरकरार…. रायपुर में आज फिर 1500 से ज्यादा केस, दुर्ग में मरीज और मौत दोनों आंकड़े बढ़े… इस संभाग में हुई 5 मौत

रायपुर 19  जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही है। प्रदेश में आज भी कोरोना मरीजों की संख्या साढ़े पांच हजार से ज्यादा रही। प्रदेश में आज कुल 5625 नये मरीज मिले हैं। वहीं 9 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अभी कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 32021 हैं। आज प्रदेश में कुल 5364 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।

रायपुर अभी भी मरीजों के मामले में टाप पर है। रायपुर में आज 1547 नये मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में 796, राजनांदगांव में 374, धमतरी में 158, बिलासपुर 299, रायगढ़ 525, कोरबा में 363, जांजगीर में 221, सरगुजा में 135, कोरिया में 115, जशपुर में 119, कांकेर में 143 नये मरीज मिले हैं।

दुर्ग में आज 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि राजनांदगांव में 2 लोगों की जान गयी है। रायपुर में भी एक लोगों ने दम तोड़ा है।

Back to top button