हेडलाइन

CG- तीन की मौत : तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ से टकरायी, शादी के कार्यक्रम में जा रही तीन महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर..

दंतेवाड़ा 9 मई 2023। एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ जब स्कार्पियो एक पेड़ से टकरा गयी। घटना में स्कार्पियो सवार तीन महिलाओं की जान चली गयी। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। घटना बस्तान घाट की बतायी जा रही है। जहां अंधे मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ से टकरा गयी।

घटना की सूचना मिलते ही कोडेनार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो सवार लोग शादी के कार्यक्रम में जा रही थी। बीजापुर से जगदलपुर जाने के दौरान स्कार्पियो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

Back to top button