ब्यूरोक्रेट्सहेडलाइन

वृक्षारोपण की धीमी रफ्तार पर मुख्यमंत्री ने जतायी नाराजगी…बोले- कृष्ण कुंज में एक भी पौधा मरना नहीं चाहिये…

रायपुर 9 अक्टूबर 2022। वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना में धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जतायी। मुख्यमंत्री ने कृष्णकुंज को लेकर आज कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिये। कलेक्टर कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्णकुंज में शतप्रतिशत वृक्ष जीवित होने चाहिए। कृष्णकुंज को हमेशा हरा भरा रखने के भी निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग लोगों को पौधे उपलब्ध कराएं साथ ही फलदार एवं औषधियुक्त पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने वन विभाग को दिए हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए वर्कशॉप आयोजित करने और किसानों को फलदार और औषधियुक्त वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करने को भी कहा। साथ ही मुख्यमंत्री ने नारंगी क्षेत्र सर्वेक्षण में त्रुटिवश शामिल गैर वन मद के क्षेत्रों का राजस्व विभाग को हस्तांतरण करने के भी निर्देश दिये। वहीं मिलेट प्रसंस्करण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्याह्न भोजन में मिलेट्स को शामिल करें।

Back to top button