बिग ब्रेकिंग

बदलेगा मौसम, बढ़ेगी गर्मी… 48 घंटे में 2 डिग्री और बढ़ने के आसार… दिन का तापमान 32 पार….

रायपुर 9 फरवरी 2023 बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। उत्तर दिशा से कम मात्रा में हवा आने की वजह से आगे भी तापमान में इजाफा होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे यानी 10 फरवरी तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। जिससे लोगों को गर्मी व उमस का अहसास होगा। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर दिशा से आ रही हवा का प्रभाव कम या यूं कहें कि धीमी होने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड आगे भी जारी रहने का अनुमान है। गुरुवार को अधिकांश समय तक मौसम शुष्क रहेगा।

Back to top button