कलेक्टर कार्यालय में हर दिन होगा जनदर्शन, तीन दिनों के भीतर होगा समाधान, कलेक्टर ने दिये निर्देश..

बालोद 16 जनवरी2024। लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर बालोद कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने नया आदेश जारी किया है। जिसमें आज से शासकीय अवकाश दिन को छोड़कर कलेक्टर कार्यालय में हर दिन जनदर्शन का आयोजन किया जायेगा। जिसके लिए हर दिन अलग अलग विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Telegram Group Follow Now

कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले के आम नागरिकों के मांगो और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आज से संयुक्त जिला कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवसों में कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो गया है। इसके अंतर्गत पहले दिन विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित 12 आवेदन आये।

आज के जनदर्शन के प्रभारी अधिकारी जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा अनुराग त्रिवेदी ने आवेदकों से प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। गौरतलब है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार संबंधित विभागों के द्वारा आवेदकों से प्राप्त आवेदनों का 3 दिनों के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया गया है। जिसकी जानकारी संबंधित जनदर्शन अधिकारी को दिया जाना है।

NW News