अध्यातम

आज का राशिफल : मीन समेत इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य,जाने अपना राशिफल

 

मेष: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोग आज अपने आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवन साथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन उद्वेलित रहेगा।

वृषभ:  टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को इस समय मकान और और जमीन के सौदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे

मिथुन : टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवाले आज अपने कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।

कर्क : टैरो कार्ड्स की गणना बता रही कर्क राशिवालों के लिए आज का दिन घर, गृहस्‍थी, दाम्पत्य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।

कर्क समेत इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य,जाने अपना राशिफल

सिंह : टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव कुछ कम करने वाला रहेगा। संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

कन्या : टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशिवालों के लिए भाग्य और धर्म आदि बातों पर ध्यान संकेंद्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलंदियों पर होगी।

 

तुला: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशिवालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में थोड़ा कमजोर दिखाई दे रहा है। आज आपका ध्यान खर्च के मुद्दों पर रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें आपकी सेहत थोड़ा नरम रहने वाली है। खान पान की अनियमितता से बचना चाहिए।

वृश्चिक : टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन थोड़ा कष्टप्रद रहेगा।

धनु : टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशिवालों के लिए आज का दिन धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

मकर : टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों को फिलहाल, कामकाज में जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है। आज आप विपरीतलिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

 

 

कुम्भ : टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशिवालों को इस अवधि में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

मीन: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों को इस अवधि में धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।

Back to top button