हेडलाइन

ट्रांसफर आदेश निरस्त…. दो दिनों में जारी हुए 661 शिक्षकों व कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश रद्द… ये रही वजह

रायपुर 26 अगस्त 2022। लिपिकीय त्रुटि के साथ जारी हुए ट्रांसफर आर्डर को शिक्षा विभाग ने निरस्त कर दिया है। आज 200 से ज्यादा शिक्षकों के ट्रांसफर आदेश जारी हुए थे, स्वामी आत्मानंद स्कूल के उस ट्रांसफर आर्डर में  26 अगस्त के बजाय 26 सितंबर के डेट लिखी थी। उसी तरह से कई अन्य लिपिकीय त्रुटि के बाद ट्रांसफर आर्डर को निरस्त कर दिया गया है।

 दो दिनों में कुल 661 शिक्षक व कर्मचारियों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया गया था, उन दो दिनों में जारी सभी आदेश निरस्त किया गया था। बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा जिलों में स्थित उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों के ट्रांसफर लिस्ट में कई तरह की गड़बड़ियां थी।

आज जारी हुए आदेश में तो 26 अगस्त की जगह 26 सितंबर की तारीख लिखी गयी थी। उसी तरह के कई अन्य तरह की लिपिकीय त्रुटि थी, जिसके बाद आज सभी आदेश को निरस्त कर दिया गया है। शिक्षा विभा ने कहा है कि आदेश में लिपिकीय त्रुटि दिखने के बाद राज्य शासन ने आदेश को निरस्त कर दिया है। इस मामले में नया आदेश बाद में निकलेगा।

Back to top button