हेडलाइन

VIDEO-मंत्रिमंडल विस्तार पर निकाय चुनाव का ब्रेक: कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री जल्दबाजी में नहीं, देखिये VIDEO मुख्यमंत्री ने क्या कहा..

रायपुर 29 जून 2024। छत्तीसगढ़ में हाल फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने नहीं जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बात के संकेत दे दिये हैं। आपको पहले ही nwnews24.com ने जानकारी दी थी कि छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरकार हड़बड़ी में नहीं है। आज दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री ने nwnews24.com की खबर पर लगभग मुहर लगा भी दी है। उन्होंने कहा कि उपयुक्त समय आने पर मंत्रिमंडल का विस्तार हो जायेगा। कुछ न्यूज मीडिया में ये कहा जा रहा था कि दिल्ली में कैबिनेट विस्तार की अंतिम रायशुमारी के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली गये हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। मुख्यमंत्री दरअसल सांसदों के साथ डिनर में शामिल होने के लिए दिल्ली गये थे।

CG POLITICS …….तो क्या निकाय चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार का रिस्क लेंगे CM विष्णुदेव, मंत्रियों के शपथ को लेकर सस्पेंस गहराया

दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री से जब कैबिनेट विस्तार के संदर्भ में पत्रकारों ने सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मीडिया में ज्यादा चर्चा होती है, मंत्रिमंडल विस्तार तो समय पर होगा ही।

मुख्यमंत्री के इन बातों से साफ हो गया है कि आनन-फानन में मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होगा। हर पहलूओं को ध्यान में रखकर ही मुख्यमंत्री कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई निर्णय लेंगे। दरअसल भाजपा का अगला मिशन नगरीय निकाय चुनाव है। इस बार फिर से सीधे महापौर पद का चुनाव होना है, लिहाजा भाजपा अपने स्तर से आनन-फानन में कोई निर्णय लेकर किसी को नाराज और किसी को खुश करने जैसा कोई काम नहीं करेगी। ऐसा इसलिए भी, क्योंकि मंत्री के अभी दो ही पद खाली है, जिस पर कई दिग्गजों की नजर है। ऐसे में अगर मंत्रिमंडल का विस्तार जल्दबाजी में हुआ, तो कई सीनियर विधायकों की नाराजगी निकाय चुनाव में पार्टी को भारी पड़ सकती है।

Back to top button