VIDEO- हे भगवान बाइक को बना दिया मालगाड़ी, महिला बच्चे सहित 6 लोगों को कर लिया लोड, फिर पुलिस ने…

यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले के ख़िलाफ़ हुई चलानी कार्यवाही

Telegram Group Follow Now

कवर्धा 25 जून 2024। छत्तीसगढ़ में आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। कई बार दूसरों की गलती का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ता है, तो कई बार खुद की लापरवाही जानलेवा बन जाती है। हालांकि जिस खबर की आज हम बात कर रहे हैं, दरअसल उसमें कोई दुर्घटना तो नहीं हुई, लेकिन तस्वीर जिस किसी ने भी देखा उकसा कलेजा मुंह को आ गया। दरअसल एक बाइक में 6 लोगों को चलाते हुए VIDEO सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। बाइक में तीन बच्चे, महिला समेत छह लोग सवार थे।

वीडियो को पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने तत्काल संज्ञान में लिया और यातायात प्रभारी को तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। यातायात प्रभारी प्रवीण खलखो ने बताया कि विगत दिनों सोसल मीडिया में एक वीडियो प्राप्त हुवा। प्राप्त वीडियो में एक दोपहिया वाहन में 6 लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, श्री पुष्पेन्द्र बघेल के निर्देश पर परिवहन विभाग के माध्यम से वाहन मालिक का पता साजी किया गया और वाहन मालिक के घर नोटिस तामील किया गया। उन्होंने बताया कि वाहन मालिक के ख़िलाफ़ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्यवाही किया गया। यातायात पुलिस नें वाहन चालक को आगे ऐसी गलती ना करने समझाईश दिया गया।

Related Articles

NW News