बिग ब्रेकिंग

VIDEO: कांग्रेस के सीनियर लीडर आपस में भिड़े…..धक्का-मुकी, गाली-गलौज और जमकर हुई हाथापाई…..महामंत्री और कर्मकार मंडल चेयरमैन ने एक दूसरे का कॉलर पकड़ा

रायपुर 30 अक्टूबर 2021। कांग्रेस में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कल NSUI के दो गुट आपस में भिड़ गए थे और आज कांग्रेस के दो सीनियर लीडर की आपस में भिड़ंत हो गयी।

 

ये पूरा विवाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में PCC चीफ के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे PCC प्रदेश मुख्यालय पीसीसी चीफ की मौजूदगी में गाड़ी की पार्किंग को लेकर जमकर विवाद हो गया।

प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला और सन्निर्माण मंडल के चेयरमैन सन्नी अग्रवाल के बीच गाड़ी की पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों के बीच इसी मामले को लेकर धक्का मुकी शुरू हो गयी।दोनो ने एक दूसरे कॉलर पकड़ लिया, वहीं गाली-गलौज भी होने लगे। विवाद बढ़ता देख मौजूद कार्यकर्ताओं और ।मीडिया कर्मियों ने विवाद शांत कराया।

Back to top button