पॉलिटिकलहेडलाइन

…जब CM भूपेश ने काटा 150 फीट लंबा और 430 किलो भारी केक, 65 लोगों की टीम ने किया था तैयार

रायपुर 23 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मुख्यमंत्री को तरह-तरह से बधाईयां मिल रही है। इस बीच मुख्यमंत्री ने आज अपने जन्मदिन पर मल्टीलेवल पार्किंग में डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक काटा। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर यह स्पेशल केक बोंजेलो द्वारा तैयार किया गया है। डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाले इस केक का कुल वजन 430 किलोग्राम है।

बेकिंग और आइसिंग डिवीज़न के 65 लोगों की टीम ने 24 घंटे की मेहनत से इसे तैयार किया है। पूरे केक में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीरों की मिनी स्टैंडी लगाई गई है।

मुख्यमंत्री को आज जन्मदिन पर देश भर से बधाईयां मिल रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मंत्रीमंडल के सहयोगी मंत्री, विधायक, अधिकारियों व आम लोगों ने मुख्यमंत्री को बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी का धन्यवाद किया।

Back to top button