…जब मुख्यमंत्री ने स्वच्छता दीदी के साथ खाया खाना, गरमी देखते हुए दिये ये निर्देश

सरगुजा 24 जून 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता दीदियों के साथ मुख्यमंत्री ने किया भोजन, जनजाति गौरव समाज की बहनों ने मुख्यमंत्री का भोजन परोसा।

Telegram Group Follow Now

महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित पर विचार गोष्ठी में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने स्वच्छता दीदियों के साथ पत्तों से बनी पतरी और दोने पर भोजन किया। जनजाति गौरव समाज की दीदियों ने मुख्यमंत्री को भोजन परोसा। इस मौके पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी स्वच्छता दीदियों के साथ भोजन किया।

साथ ही स्वच्छता दीदियों की सुविधा के लिए सभी 20 एसएलआरएम सेंटरों में वॉटर कूलर लगाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता किट भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने गोंड समाज के आवेदन पर सामुदायिक भवन 50 लाख रूपये की स्वीकृति दी।

Related Articles

NW News