बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में जाते जाते एक बार फिर ठंड कहर बरपा रही है। एमपी में मार्च की शुरूआत भी बारिश के साथ होगी। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में मौसम में परिवर्तन से जनजीवन प्रभावित है। मौसम में बदलाव के चलते आंधी तूफान, ओलावृष्टि, बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते खेत में खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ है। तो आने वाले दो दिनों में और ज्यादा चिंताएं बढ़ने जा रही है।

Telegram Group Follow Now

बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी

Read more: दीपिका पादुकोण बनने वाली है मां… सितंबर में देंगी बच्चे को जन्म…खुद सोशल मीडिया पर…

नए महीने मार्च में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। जिसे लेकर एमपी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वर्तमान में प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों ने डेरा डाला है। पश्चमी विक्षोभ के चलते 1 मार्च से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। 3 मार्च तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा।

बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी

Read more: Petrol Diesel Prices: इन दो राज्यों में कम हुए दाम और कई प्रदेशो में मारा उछाल,जाने

मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक एमपी के 46 जिलों के लिए अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें ग्वालियर, चंबल, भोपाल, सागर, रीवा, शहडोल संभाग के लगभग सभी जिलों में तेज रफ्तार हवा चलेगी इसके अलावा बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

 

 

 

 

NW News