क्राइमहेडलाइन

2 की मौत, 30 घायल : देर रात हुआ भीषण हादसा, मेला देखकर लौट रहे लोग हुए हादसे का शिकार, 8 की हालत नाजुक, बिलासपुर रेफर

जांजगीर चांपा 18 जनवरी 2023। देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 30 सेज्यादा लोग घायल हो गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गयी। घटना में ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौके पर मौत 30 से अधिक घायल हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी ट्रैक्टर सवार मेला देखकर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी।

जानकारी के मुताबिक परसाही में महा शिवरात्रि का मेला लगा था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गये हुए थे। देर शाम मेला देखकर श्रद्धालु अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान अकलतरा थाना क्षेत्र के सांकरा रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गयी। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गये।

घायल लोगों को अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 8 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी 8 घायल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है ।

Back to top button