हेडलाइन

प्राचार्य के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा, घरेलू काम नहीं करने पर TC काटने की धमकी देने का लगा रहे आरोप

सरगुजा 28 जुलाई 2023। सरगुजा जिले के मैनपाट एकलव्य स्कूल में छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। प्राचार्य पर मनमानी का आरोप लगाते हुए छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। मामला सरगुजा जिले के मैनपाट एकलव्य मॉडल स्कूल का है। जहां बच्चों ने प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्कूली बच्चों ने प्रचार्य पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं।

आरोप के मुताबिक प्राचार्य स्कूली बच्चों को घरेलू कामकाज के लिए दवाब बनाते हैं। जो बच्चा काम करने से मना करता है, उसे स्कूल से टीसी काटकर भगा देने की धमकी दी जाती है। बच्चों ने प्रचार्य पर आदिवासी बच्चों के साथ भेदभाव का भी लगाया है। बच्चों ने स्कूल परिसर में जमकर नारेबाजी की। स्कूली बच्चों ने प्राचार्य के तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है।

छात्रों के प्रदर्शन के बाद कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे और फिर बच्चों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

Back to top button