हेडलाइन

CG ब्रेकिंग: BJP नेता की हत्या – माओवादियों ने फिर भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, हत्याकांड की जानकारी के बाद मचा हड़कंप

CG ब्रेकिंग: BJP नेता की हत्या - माओवादियों ने फिर भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, हत्याकांड की जानकारी के बाद मचा हड़कंप

बीजापुर 6 मार्च 2024। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिला से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां माओवादियों ने एक बार फिर एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े हूए इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। भाजपा नेता की हत्या को लेकर अभी फिलहाल पुलिस अधिकारियों द्वारा कुछ भी पुष्टि नही किया गया है।

यह भी पढ़े:- ट्रांसफर ब्रेकिंग: जनपद पंचायत CEO का तबादला आदेश जारी, 12 जनपद CEO को मिली नयी पदस्थापना, देखिये लिस्ट,

छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद से ही माओवादियों द्वारा लगातार टारगेट किलिंग कर बीजेपी नेताओें को निशाना बनाया जा रहा है। माओवादियों ने एक बार फिर बीजापुर जिला में बीजेपी नेता की दिनदहाड़े हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग आज दोपहर वन विभाग में कैम्पा मद से तालाब का निर्माण का निरीक्षण करने कोटमेट्टा के जंगल गये हुए थे। यहीं माओवादियों ने कैलाश नाग को घेरकर उनकी धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि वन विभाग के काम में लगे जेसीबी वाहन को भी माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। शाम के वक्त हुए इस हत्याकांड की जानकारी के बाद पुलिस पार्टी को मौके के लिए रवाना किये जाने की जानकारी सामने आ रही है। लेकिन बीजेपी नेता की हत्या की पुष्टि पुलिस अधिकारियों द्वारा अब तक नही की गयी है। हमारे द्वारा बीजापुर एसपी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल कवरेज से बाहर मिला।

CG ब्रेकिंग: BJP नेता की हत्या – माओवादियों ने फिर भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट, हत्याकांड की जानकारी के बाद मचा हड़कंप

यह भी पढ़े:- CG ASP Transfer Breaking: 76 एएसपी का हुआ तबादला, देखिये लिस्ट किसे कहां भेजा गया, पूरी लिस्ट

रापचिक लुक और टनाटन फीचर्स के संगम ने Yamaha RX 100 को पहनाया ताज,देखे कीमत

Back to top button