बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

हेड कांस्टेबल घायल: ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर

अंबिकापुर 14 नवंबर 2023। भालू के हमले से हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हेड कांस्टेबल का नाम रविश लकड़ा है। गंभीर हालत में हेड कांस्टेबल को अंबिकापुर जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है। हमला उस वक्त हुआ, जब रात्रि गश्त से हेड कांस्टेबल वापस लौट रहे थे। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरडीह NH 130 के पास की बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक गश्त के बाद बुलेट से वापस लौट रहे प्रधान आरक्षक रवीश लकड़ा पर भालू ने हमला किया। जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल यूरिन करने के लिए रुका था, तभी भालू ने हमला कर दिया। भालू से संघर्ष कर भाग कर गंभीर अवस्था में खुद अस्पताल पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

Back to top button