हेडलाइन

VIDEO- प्राचार्य को हटाने का आदेश : छात्र-छात्राओं ने खोला अपने ही महिला प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा, DEO ने किया तबादला, जांच के भी आदेश

दुर्ग 5 जनवरी 2022। छात्रों के तीखे विरोध के बाद स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्य को हटा दिया गया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय जेआरडी दुर्ग की प्राचार्य संगीता नायर पर छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाये थे। छात्रों के विरोध को देखते हुए प्राचार्य का तबादला शासकीय माध्यमिक शाला विनायकपुर दुर्ग कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी अभय कुमार जायसवाल ने यह आदेश स्कूल के बच्चों की शिकायत के बाद जारी किया है। जेआरडी दुर्ग की प्राचार्य संगीता नायर के विरुद्ध विद्यार्थियों द्वारा शिकायत की गई थी। जिसके बाद प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से शासकीय माध्यमिक शाला विनायकपुर विकासखंड दुर्ग में प्राचार्य पद पर आगामी आदेश पर्यंत अस्थाई रूप से कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।

आपको बता दें कि सेजस जेआरडी के छात्रों ने कुछ दिन पहले शाला की प्रिंसिपल व अन्य के खिलाफ उनके साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने इकट्ठा होकर डीईओ कार्यालय का घेराव किया और डीई अभय कुमार जायसवाल से मिलकर प्रिंसिपल संगीता नायर व अन्य शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई मांग की थी।

कलेक्टर ने इसकी जांच एसडीएम दुर्ग को सौंपी थी। एसडीएम की जांच चल ही रही थी कि इसी दौरान गुरुवार दोपहर बड़ी संख्या बच्चे ने फिर स्कूल में हंगामा कर दिया। स्कूल की प्रिंसिपल का तबादला करने की मांग को लेकर बच्चों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलते ही कलेक्टर ने डीईओ को निर्देशित किया। जिसके बाद उन्होंने प्रिंसिपल संगीता नायर को अस्थाई रूप से शासकीय माध्यमिक शाला विनायकपुर का प्राचार्य बनाया है

Back to top button