हेडलाइन

4 की दर्दनाक मौत: उत्तर प्रदेश के चंदौली में दीवार ढहने से 4 मजदूरों की मौत, नींव की ईट निकालने के दौरान हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश 1 अक्टूबर 2022। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दीवार ढहने से उसकी चपेट में आकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी हैं। बताया जा रहा हैं कि बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव में नींव से ईंट निकालते समय पक्की दीवार और उसका लेंटर मजदूरों पर ही गिर गया। जिसके नीचे दबने से मजदूरों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक यूपी के चंदौली जिला में शनिवार को यह हादसा हुआ। बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव में नींव से ईंट निकालते समय पक्की दीवार और उसका लेंटर एकाएक भरभरा कर मजदूरों पर ही गिर गया। दर्दनाक हादसे में काम कर रहे चार मजदूरों की मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और गांव के लोगों की मदद से रेस्क्यू आपरेशन चलाकर चार में से दो लोगों का शव निकाला जा चुका है, जबकि दो लोगों का शव निकालने का प्रयास जारी है। घटना की जानकारी के बाद से घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी है।

Back to top button