हेडलाइन

नड्डा के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने स्कूल बस से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता… राजनीतिक कार्यक्रम में स्कूल बस के इस्तेमाल पर उठे सवाल..

रायपुर 9 सितंबर 2022। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इस दौरान भाजपा ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटाने का दावा किया गया है। दूर दराज क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को रायपुर तक लाने की तैयारी की गयी है। इस दौरान रायपुर की सड़क पर कई स्कूली बसों में भाजपा कार्यकर्ता नजर आये। दुर्ग-भिलाई से कई स्कूल बस में भाजपा का झंडा लगा हुआ था, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता सवार थे।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जेपी नड्डा रायपुर आये हैं, लिहाजा उनके स्वागत को बीजेपी शक्ति प्रदर्शन के तौर पर राजधानी में दिखाना चाह रही है। साइंस कालेज मैदान में हजारों की 20 हजार से ज्यादा की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है। वहीं रोड शो में भी बड़े पैमाने पर स्वागत की तैयारी है। इन सबके बीच राजधानी और आसपास के इलाकों से स्कूल बसों का भी जमकर दुरूपयोग किया जा रहा है।

Back to top button