हेडलाइन

5 भाजपा पार्षद पर गिरी गाज: क्रास वोटिंग करने वाले पार्षदों को पार्टी ने किया निष्कासित

बलरामपुर 13 जून 2023। अविश्वास प्रस्ताव में पार्टी लाइन से हटकर वोटिंग करने वाले भाजपा पार्षदों पर गाज गिर गयी है। राजपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में क्रॉस वोटिंग करने पर भाजपा ने 5 पार्षदों को पार्टी से बाहर कर दिया है। दरअसल जिले के नगर पंचायत राजपुर के निवर्तमान अध्यक्ष सहदेव लकड़ा के विरुद्ध पार्षदों के बीच छिड़ी जंग का पटाक्षेप हो गया है। 15 पार्षदों वाले राजपुर नगर पंचायत में 6 कांग्रेसी पार्षदों ने अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिस पर कल फ्लोर टेस्ट हुआ।

फ्लोर टेस्ट में 5 भाजपा पार्षदों के क्रॉस वोटिंग करने से अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। इधर भाजपा ने अपने 5 पार्षदों को क्रॉस वोटिंग करने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दे कि राजपुर नगर पंचायत में 6 पार्षद कांग्रेस के 1 निर्दलीय,8 पार्षद भाजपा के थे, जिनमे से 5 को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है, वही अब देखना यह होगा कि 5 निष्कासित पार्षद नये अध्यक्ष के मनोनयन में किसका साथ देते है। वही नये नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जोड़ -तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है!..

Back to top button