भगवान महादेव बनाएंगे इन 3 राशि वालो का हर बिगड़े काम….जानें राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव
भगवान महादेव बनाएंगे इन 3 राशि वालो का हर बिगड़े काम….जानें राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव कालों के काल महादेव के भक्त बड़ी संख्या में उनकी आराधना करते हैं। हिंदू धर्म में भगवान शिव को सबसे अधिक लोकप्रिय देवताओं में से एक माना जाता है। भगवान शिव को पूजने के लिए वैसे तो हर दिन किसी अवसर से कम नहीं, परंतु बात सोमवार की हो, तो यह मौका सर्वोत्तम माना जाता है।
इस दौरान भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह से पूजा अर्चना करते हैं। प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है। भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। तो आइये जानते हैं कि भगवान शिव का आशीर्वाद आज किन राशियों पर बना रहेगा।
भगवान महादेव बनाएंगे इन 3 राशि वालो का हर बिगड़े काम….जानें राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव
वृष राशि
आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र से किसी नये कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। पिता से धन का लाभ हो सकता है। अध्ययन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा।
मिथुन राशि
वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सन्तान को कष्ट हो सकता है।
भगवान महादेव बनाएंगे इन 3 राशि वालो का हर बिगड़े काम….जानें राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव
सिंह राशि
शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। धन की प्राप्ति भी हो सकती है। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। माता का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।