हेडलाइनराशिफल

आज का राशिफल: सप्ताह के पहले दिन इन चार राशियों की किस्मत चमकेगी, ये तीन राशिवाले स्वास्थ्य वजहों से रहेंगे परेशान

मेष राशि

आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है।   जीवनसाथी को मानसिक कष्ट भी हो सकता है। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके गर्दन और कमर में दर्द हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। कचहरी में आपके प्रकरणों में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार की गति ठीक रहेगी।

वृष राशि

आपके लिए आज का दिन मिला-जुला प्रभाव वाला रहेगा। व्यापार उत्तम चलेगा। व्यापार से धन प्राप्त होने की उम्मीद है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको सफलताएं मिल सकती हैं। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। आप सुख संबंधी कोई चीज खरीद सकते हैं।संतान से इस सप्ताह आपको कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी।

मिथुन राशि

आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी और पिताजी को कष्ट हो सकता है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में अच्छी सफलता एवं प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। व्यापारियों का व्यापार ठीक चलेगा। भाग्य आपका साथ देगा। धन अच्छी मात्रा में आने की उम्मीद है। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। कचहरी के कार्यों में रिस्क न लें। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे।

कर्क राशि

आपका आपके जीवन साथी का और आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। सामान्य धन आने का योग है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आपको अपने पुत्र से थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। जनता में आपके प्रसिद्धि में थोड़ी कमी आ सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का भाग्य इस सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। भाग्य से आपको बहुत कुछ प्राप्त हो सकता है। यात्रा का भी योग है।आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। अगर आप सावधानी से कार्य नहीं करेंगे तो आपके वे कार्य असफल हो जाएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि की जो जातक अभी अविवाहित हैं उनके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। अगर वे थोड़ा सा प्रयास करेंगे तथा दशा और अंतर्दशा ठीक होगी तो विवाह निश्चित रूप से संपन्न हो जाएगा।इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे। दुर्घटना से बचने का योग है। व्यापार में उन्नति होगी। आपको अपने संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे।

तुला राशि

विवाहित जातकों के लिए आज से लेकर 31 अप्रैल तक विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। दशा और अंतर्दशा अगर ठीक हुई तो विवाह हो जाएगा। आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में रिस्क नहीं लेना चाहिए। आपके जीवनसाथी को कई सफलताएं मिल सकती हैं।

वृश्चिक राशि

आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पेट में मामूली पीड़ा हो सकती है। आपके गर्दन और कमर में दर्द हो सकता है। माता और पिता जी दोनों को रक्त संबंधी विकार हो सकता है। जीवनसाथी से आपका विवाद हो सकता है। आपके सभी शत्रु परास्त हो जाएंगे। छात्रों की पढ़ाई बहुत उत्तम चलेगी। आपको अपनी संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का और उनके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होगी। धन प्राप्त होने की प्रबल संभावना है।  भाग्य आपका सामान्य रूप से साथ देगा। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। संतान से आपको सुख प्राप्त होगा। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को प्राप्त कर सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको अत्यधिक प्रयास करने होंगे।

मकर राशि

माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी को परेशानी हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध तनावपूर्ण भी हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके पास में धन आने का योग बन सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। दूर देश की यात्रा संभव है। आपके सुख में वृद्धि होगी। आपके खर्चे में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। छोटी-मोटी दुर्घटना का योग है। कृपया संभल कर रहें।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाइयों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। माताजी को रक्त संबंधी विकार हो सकता है। धन आने की अच्छी उम्मीद है।भाग्य आपका थोड़ा बहुत साथ देगा। छोटी-मोटी दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें।

मीन राशि (Meen Rashi) 

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को हरा सकते हैं। उन पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको प्रयास करना पड़ेगा। धन आने की बहुत अच्छी उम्मीद है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। छोटी-मोटी दुर्घटना का भी योग है। आपके पेट में विकार हो सकता है।

 

Back to top button