“विकास की राह पर बस्तर” बंसल न्यूज के खास में बोले, किरण सिंहदेव, विकास और विश्वास से बदलेंगे बस्तर, सांसद ने कहा, माओवाद का डर नहीं, खुबसूरती की महक बिखरे बस्तर में….

जगदलपुर 17 जुलाई 2024। “बस्तर छत्तीसगढ़ की आत्मा है, इसे हर हाल में खुशहाल बनायेंगे..सवांरेंगे..विकास की राह पर सबसे आगे ले जायेंगे” ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रदेश व जगदलपुर विधायक किरणदेव ने कही। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के सबसे विश्वसनीय टीवी चैनल के खास शो “विकास की राह पर बस्तर” के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे किरणदेव ने कहा कि अगले साढ़े चार साल में बस्तर से माओवाद का खौफ मिटाना और बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में विकास को ले जाना विष्णुदेव सरकार की प्राथमिकता है। शो के एंकर एडिटर इन चीफ शरद द्विवेदी के साथ बस्तर के विकास पर चर्चा के दौरान किरणदेव ने साफ कहा कि बस्तर में चुनौतियां तो हैं, लेकिन उन चुनौतियों पर कैसे पार पाना है, इसके लिए सरकार का प्लान तैयार है। इस कार्यक्रम में nwnews24.com बतौर डिजिटल पार्टनर जुड़ा है।

विकास और विश्वास से बस्तर को बदलेंगे -किरण सिंहदेव

बस्तर के विकास में सरकार की योजनाओं पर बात करते हुए किरणदेव ने कहा कि, सरकार का संकल्प है कि, आने वाले कुछ महीनों में “विकास और विश्वास” की मदद से माओवाद का खात्मा कर दिया जाये। “नियद नेल्ला नार” जैसी योजना से बस्तर में परिवर्तन का दौर शुरू भी हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कोई भी क्षेत्र हो चुनौतियां जरूर मिलती है, लेकिन चुनौतियों का सामना हंसकर करना चाहिए। मैं संगठन का कार्यकर्ता हूं, राजनीति के क्षेत्र में तीन चीज अति आवश्यक है। पहला संवाद, दूसरी बात समन्वय और तीसरी बात प्रवास, तीनों के साथ कम्युनिकेशन मिक्स होता है। किसी भी समस्या को निपटाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। किरण सिंहदेव ने कहा कि बस्तर अब करवट ले रहा है। विकास की गति बस्तर में देखी जा रही है। BJP के 15 साल की सरकार में छोटे-छोटे जिलों का निर्माण किया गया, विजन के साथ 15 वर्षों में काम किया गया। नए जिलों का स्वरूप बदलता देखा गया।  मैं 6 महीने की बात करूं तो, जो विकास ठप हो गया था, उस विकास में अब तेजी देखी जा सकती है। जितना बन सके वंचित परिवार को सुविधा दी जानी चाहिये। कैसे इन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाया जाएष मूलभूत सुविधाएं दी जाए, यह जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है। जनप्रतिनिधि का नजरिया व्यापक होना चाहिए।

कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली, कॉलेज में था पदस्थ, पुलिस जांच में जुटी

बस्तर को विकास की राह पर सबसे आगे ले जाना हमारा संकल्प

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने विश्वास दिलाया कि आने वाले कुछ महीनों में बस्तर में बदलाव दिखना शुरू होजायेगा। उन्होंने कहा कि हर जगह चुनौतियां है, हर जगह पर मुश्किलें आती है, लेकिन उस पार पाकर ही तो आगे बढ़ा जा सकता है।बस्तर के बारे में जो लोगों की धारणा थी, वो कुछ महीनों में बदलता दिखेगा। यहां माओवाद के डर से नहीं, खुबसूरती की महक महसूस होगी। सांसद ने कहा कि मुझे जो अवसर मिला है मैं तमाम चुनौतियों को सामना करते हुए उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि एक ऐसा बस्तर था जहां कोई नही जाना चाहता था। अटल जी के आने के बाद विकास हुआ, रमन सिंह सरकार में बस्तर का विकास हुआ। बस्तर में अपार खनिज संपदा है, कुछ मूलभूत सुविधाओं से आज भी बस्तर वंचित है । डबल इंजन सरकार के माध्यम से विकास बस्तर में पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर के बारे में पूरी दुनिया में एक तस्वीर प्रस्तुत किया जाता है, जिसे लोग अलग नजरिया से देखते हैं। सांसद ने कहा कि आने वाले दिनों में हमारे बस्तर में भी शांति स्थापित होगा। जेल जाने वाला, गोली खाने वाला और गोली मारने वाला तीनों हमारे भाई हैं, लेकिन इन तीनों को विभाजित कर दिया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री ने 3 साल में बस्तर में शांति स्थापित करने का वादा किया। बस्तर को जैसा प्रस्तुत किया जाता है बस्तर में ऐसा नहीं है। नक्सलवाद के लिए हमें एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।

CG- एक ही दिन में 8.84 लाख से अधिक केसों का हुआ निपटारा, नेशनल लोक अदालत में 229 करोड़ रूपए से अधिक के अवार्ड पारित

वहीं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से बस्तर ने करवट बदली है। बस्तर की संस्कृति का लोगों से परिचय कराया जा रहा है। उड़ान योजना के तहत हवाई सुविधा दी गई। बहुत जल्द राव घाट परियोजना भी पूरी हो। वहीं बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि आने वाले दो साल में नक्सल के खिलाफ ऑपरेशन तेज होगा। शासन तीन विजन को लेकर आगे बढ़ रही है। नक्सल उन्मूनलन के साथ विकास कार्यों को भी तेज करने में सुरक्षाकर्मी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। सुरक्षा से जोड़कर विकास कार्यों को गति देने, शासन और जनता के बीच संबंध और मजबूत करना है। आईजी ने कहा कि आने वाला दो वर्ष बड़ा निर्णायक रहेगा। जो बढ़त 2024 में प्राप्त हुआ है उसे और बढ़ाना है

 

 

NW News