सरकार का बड़ा ऐलान: महिलाओं को मिलेगी पीरियड लीव, स्वंतत्रता दिवस पर महिलाओं को दिया….

 

ओडिशा 16 अगस्त 2024।ओडिशा सरकार ने सरकारी और निजी क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिए एक दिन की पीरियड लीव देने का ऐलान किया है। महिलाओं के स्वास्थ्य का समर्थन करने के लिए उनके मासिक धर्म चक्र के पहले या दूसरे दिन छुट्टी की अनुमति दी गई है। उप मुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह वैकल्पिक होगा। तत्काल प्रभाव से लागू होने वाली यह पॉलिसी महिला कर्मचारियों को उनके मेंस्ट्रुअल साइकल के पहले या दूसरे दिन छुट्टी लेने की छूट देती है।

कटक में आयोजिक एक कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब तक मासिक चक्र के दौरान महिलाओं को कोई छुट्टी नहीं मिलती। इसलिए अब सरकार ने फैसला लिया है इस दौरान महिलाओं को एक दिन की छुट्टी दी जाए। महिलाएं अपने हिसाब से छुट्टी ले सकती हैं। हालांकि यह छुट्टी उन्हें तभी दी जाएगी जब वह इसके लिए आवेदन करेंगी। अगर कोई महिला छुट्टी लेना नहीं चाहती है तो उसे छुट्टी नहीं दी जाएगी।

ट्रेन पलटाने की साजिश, ट्रेन की पटरी पर मिला सिलेंडर, ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका..
NW News