कोरोना ब्रेकिंग: इन 3 जिलों में कोरोना का खतरा बढ़ा….. एक्टिव केस की संख्या भी लगातार बढ़ रही….देखिये पूरे आंकड़े

रायपुर 23 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़े आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। हालाकिं आंकड़ों में बढ़ोतरी कुछ ही जिलों में हुई है, अधिकांश जिलों में मरीजों की संख्या ना के बराबर है। दुर्ग, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा जैसे जिलों में स्थिति थोड़ी चिंता बढ़ा रही है।

Telegram Group Follow Now

आज जांजगीर में सबसे ज्यादा 6 मरीज मिले है, वहीं दुर्ग में 5 केस आये हैं। वहीं कोरबा में 3, सुकमा में 4, बस्तर में 3 मरीज मिले हैं। रायपुर में 1 और धमतरी में 2 मरीज मिले हैं।

आज प्रदेश में कुल 28 नये केस आये है, जबकि 12 मरीज स्वस्थ्य हुए है। अभी प्रदेश में कुल एक्टिव केस 230 हो गये है। अच्छी बात ये है कि आज एक भी मौत नहीं है। 18 जिलों में आज एक भी मरीज नहीं मिले है, जबकि 10 जिलों में आज मरीज मिले हैं।

 

Related Articles

NW News