CG स्कूल न्यूज : ये 45 स्कूल जल्द बनेंगे आत्मानंद… भेजा गया प्रस्ताव और पदों की जानकारी…
![](https://nwnews24.com/wp-content/uploads/2022/05/CM-IN-SCHOOL-e1659633198130.jpg)
रायगढ़। छत्तीसगढ़ में स्कूलों को आत्मानंद स्कूल में बदला जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर घोषणा की थी कि प्रदेश के 422 स्कूलों को आत्मानंद का स्वरूप दिया जा रहा है। अब उन स्कूलों में 45 और नये नाम जल्द जुड़ सकते हैं। रायगढ़ जिला की तरफ से 45 स्कूलों को प्रस्ताव दिया गया है, जिसे आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल में संचालित किया जा सकता है। राज्य सरकार उन जिलों को चिन्हांकित कर रहीहै, जहां डीएमएफ फंड ज्यादा है, वहां डीएमएफ फंड से स्कूलों का संचालन किया जाये।
इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला के सभी स्कूलों को आत्मानंद स्कूलों में कन्वर्ट करने की घोषणा हो चुकी है। अब रायगढ़ के भी 45 स्कूलों को जल्द ही आत्मानंद स्कूल का स्वरूप दे दिया जायेगा।
स्कूलों के नामों के अलावे उन स्कूलों में पदों का सृजन भी किया गया है।
![](http://nwnews24.com/wp-content/uploads/2022/08/RAI1-725x1024.jpg)
![](http://nwnews24.com/wp-content/uploads/2022/08/RAIG-2-725x1024.jpg)
![](http://nwnews24.com/wp-content/uploads/2022/08/RAIG-3-1024x725.jpg)
![](http://nwnews24.com/wp-content/uploads/2022/08/RAOG-4-1024x725.jpg)
![](http://nwnews24.com/wp-content/uploads/2022/08/RAIG-5-1024x725.jpg)