अध्यातम

18 अगस्त का राशिफल : 4 राशियों के निवेश, शेयर और बिजनेस के लिए वरदान साबित होगा आज का दिन , जानिए अपना आज का राशिफल….

रायपुर 18 अगस्त 2022 : दिन गुरुवार जिसे बृहस्पतिवार के नाम से भी जाना जाता है इस दिन ब्रह्मा, बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। हमारे सौरमंडल में बृहस्पति ग्रह सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। शास्त्रों में इस ग्रह को देवताओं का गुरु भी कहा गया है।

मेष राशि आज का दिन अच्छे परिणाम देगा। कुछ मामूली झटकों के बावजूद आप अच्छी प्रगति करेंगे। आपको व्यवसाय में उत्कृष्ट परिणाम मिलेंगे. नौकरी की तलाश में हैं तो आपको सफलता मिलेगी. यदि एक बदलाव की तलाश है तो आपको थोड़े और प्रयास के साथ एक बेहतर काम मिलेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और रिश्तेदारों से मेल मिलाप संभव है। दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जाने की योजना बन सकती है।

वृष राशि आज आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे।

मिथुन राशि परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी साबित होगा। व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य के विषय में विशेष काम करेंगे। लाइफ पार्टनर या प्रेमी को लेकर आप ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। किसी की बात को गलत समझ कर अपना मूड न बिगड़ने दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर करने में सफल होंगे।

कर्क राशि विदेशी व्यापार संबंधित सौदों के अंतिम रूप देने के लिए यात्रा की योजना फिर से शुरू होगी। आपको अपने विदेशी संपर्कों से लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। किन्तु अचानक वित्तीय संकट सतह पर आ सकता है। आपका भागिदार आपकी अशांति का स्रोत होगा। अपने मिजाज और संयम पर नियंत्रण रखें। अपनी नियमित दिनचर्या का पालन करें। हालांकि, पारिवारिक सदस्यों की गंभीर टिप्पणियां स्वाभाविक रूप से आपको परेशान कर सकती हैं।

सिंह राशि आज आप धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान से आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं।

कन्या राशि आज सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। धर्म संस्कार को बल मिलेगा। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। प्रवास और स्वादिष्ट भोजन प्राप्‍त होगा। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। आर्थिक लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त होगा। नैतिकता का साथ न छोड़ें. पानी से संभालना पड़ेगा। अपने सारे कागजात संभाल कर रखें और जितनी जल्दी हो सके अपना काम करा लें।

तुला राशि आज का दिन आपको चौतरफा खुशी दे सकता है। व्यावसायिक रूप से आप सक्रिय और सतर्क रहेंगे। ज्ञान और जानकारी इकट्ठा करने के सन्दर्भ में अच्छी प्रगति करेंगे। विदेशों संपर्कों से आर्थिक लाभ संभव है से आपको लाभ मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों से साथ व्यवहार करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप उन्हें भ्रमित न करें अन्यथा आपको इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

वृश्चिक राशि आज नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने पड़ेंगे । काम के बोझ से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है।

धनु राशि आज आपको किसी महत्वपूर्ण काम पर फोकस करने की जिम्मेदारी मिलेगी, इसे हाथ से जाने न दें। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। आज अतीत के गलत फैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे। आज आप जो भी कोशिश करेंगे, लोगों से उसका समर्थन भी आपको मिल सकता है। आपके सोचे हुए ज्यादातर काम भी पूरे हो सकते हैं।

मकर राशि कार्य सुगमता से आगे बढ़ेंगे और स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। लेखन, साहित्य, कला, संगीत, सिनेमा, टीवी आदि से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा से पहचान बनाएंगे। वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और उत्सव हो सकता है। रिश्तेदारों से एक बड़ा उपहार प्राप्त कर सकते हैं। यात्राएँ लाभदायक रहेंगी किन्तु थकावट के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुंभ राशि आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप नयी उमंगों के साथ अपना खास काम शुरू कर सकते हैं। दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपको अपनी सोच बदलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। भविष्य को लेकर जो आशंका है, उस पर अपने दोस्तों से बात करें, कोई समाधान मिल जाएगा। आपका तेज़ काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता भी मिलेगी।

Back to top button