अध्यातम

23 अक्टूबर का राशिफल :किन राशि वालों के लिए शानदार रहेगा आज का दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष राशि-कुछ ऐसी घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप ख़ुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुक्सान होने की संभावना है।

वृषभ राशि- शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। आज मुमकिन है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा।

मिथुन राशि -अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे।

कर्क राशि –असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है, लेकिन कोई दोस्त आपकी परेशानियों के समाधान में काफ़ी मददगार साबित होगा। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। 

सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति के साधन बन सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

कन्या राशि- अति उत्साही होने से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। फिर भी संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

धनु राशि- धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र से धन प्राप्त हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत अधिक रहेगी।

मकर राशि- मन में नकारात्मक विचारों से बचें। आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

कुंभ राशि- सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मीठे खानपान में रुझान हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे।

मीन राशि- आत्मविश्वास में परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के योग बन रहे हैं। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। धै

Back to top button