अध्यातमहेल्थ / लाइफस्टाइल

Vastu Shastra for Agarbatti: पूजा में अगरबत्ती जलाते समय कभी न करें ये गलती, वरना रुक जाएगी वंश वृद्धि; सुख-समृद्धि से धो बैठेंगे हाथ

रायपुर 24 दिसंबर 2022: घर में सुख शांति व सकारात्मक ऊर्जा के लिए हर व्यक्ति पूजा पाठ करता है। इस दौरान धूप और दीपक जलाने का खास महत्व होता है, लेकिन कुछ लोग धूप दीपक के अलावा अगरबत्ती का इस्तेमाल करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा पाठ के दौरान अगरबत्ती जलाना धार्मिक दृष्टिकोण से अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि पूजा पाठ के दौरान कभी भी अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए। दरअसल अगरबत्ती बांस से बनी होती हैं और वास्तु शास्त्र में बांस को बहुत शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार वास्तु दोष को दूर करने के लिए लोग घर के आंगन में बांस का पौधा रखते हैं। माना जाता है कि अगरबत्ती बनाने में बांस की लकड़ी का उपयोग किया जाता है, इसीलिए पूजा के समय अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए। इससे जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती है। इसके अलावा बांस को जलाने से पितृ दोष लगता है। यदि आप अगरबत्ती जलाते हैं तो ऐसा करना बंद कर दें।

नहीं जलाएं बांस की अगरबत्ती
धर्म शास्त्रों के अनुसार बांस से निर्मित अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए। अगरबत्ती सिर्फ खुशबू के लिए नहीं जलानी चाहिए। अगर अगरबत्ती का सही चुनाव नहीं किया गया तो घर में गरीबी आ सकती है।

फूंक मारकर न बुझाए माचिस की तीली
पूजा के वक्त धूप, दीप, अगरबत्ती जलाने के बाद माचिस की तीली फूंक मारकर नहीं बुझानी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर से लक्ष्मी दूर होती है।

दीपक से दीपक जलाना
माना जाता है कि पूजा के वक्त कभी भी कभी भी दीपक से दीपक नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में बीमारियां आती है।

दीपक से न जलाए अगरबत्ती
कहा जाता है कि पूजा के दौरान कभी भी दीपक से अगरबत्ती या धूप नहीं जलानी चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।

पूजा के खास नियम
घर में पूजा पाठ के दौरान घर में हमेशा दो दिया जलाना चाहिए। एक दीपक घी का और दूसरा तेल का।

आरती का खास महत्व
पूजा के अंत में हमेशा आरती करनी चाहिए और आरती के बाद उसी स्थान पर तीन बार घूमकर परिक्रमा करनी चाहिए।

Back to top button