अध्यातम

18 नवंबर का राशिफल : मेष से मीन राशि तक का जानें भविष्यफल ,जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि – आपको मित्रों का सहयोग रहेगा। दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी और कला कौशल में सुधार आएगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके कामों में यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह दूर होंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाकर आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपने किसी काम को अनदेखा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं और कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किसी समझौते पर हस्ताक्षर न करें, नहीं तो आप किसी गलत जगह दस्तक कर सकते हैं।

मिथुन राशि- आज आपने आवश्यक कार्य में सावधान रहना होगा और आप अपनी ऊर्जा आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपने किसी बड़े लक्ष्य को समय रहते पूरा करना होगा।

कर्क राशि- आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अपने विरोधियों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण अपने कामों को पूरी मेहनत करेंगे। आप अपने डेली रूटीन में निरंतरता बनाए रखें। करीबियों पर आपका पूरा भरोसा रहेगा।

सिंह राशि- अपने काम में अधिक संवेदनशीलता और सहयोग दिखाएं, जिससे लोगों के मन में आपके प्रति जो भी कड़वाहट होगी वह भी दूर हो जाएगी. व्यापारियों को चुगली करने वाले कर्मचारियों से दूर रहना होगा, नहीं तो वह कलाइंटों के साथ संबंध खराब होने का कारण बन सकते हैं.

कन्या राशि- के लोगों द्वारा कार्यक्षेत्र में कुछ नवीनीकरण संबंधी कार्यों की रूपरेखा बनेगी, जिस पर आपको तेजी से कार्य भी करना चाहिए. कारोबारियों ने यदि अभी तक दुकान पर अग्नि दुर्घटना से संबंधित सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया है तो इसे तुरंत करा लें. युवा वर्ग को यदि मन व्यथित जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है|

तुला राशि- लापरवाही के चलते महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है. व्यापारिक स्थिति आज के दिन सामान्य रहेगी, कुल मिलाकर आप भले ही थोड़ा ही सही पर मुनाफे में ही रहेंगे. युवा वर्ग दिखावे की दुनिया से खुद को दूर रखें क्योंकि इस समय आपका भौतिकवादी होने से ज्यादा जरूरी है कि आप अपने करियर पर ध्यान दें.

वृश्चिक राशि- बॉस व उच्चाधिकारियों के शर्तों पर काम करना पड़ सकता है. काम के बीच स्वाभिमान को लाना गलत होगा. ग्रहों की सकारात्मक स्थिति को देखते हुए आप मानसिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे तो कठिन कामों को भी सरलता से कर पाएंगे.

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आपको अपने पूरे काम पर ध्यान देना होगा और अगर कोई आपको सलाह या सुझाव देता है तो उस पर अमल करें। कोई नया काम शुरू करना आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आपको घुटनों में दर्द, पैरों में दर्द आदि जैसी कोई समस्या है तो डॉक्टरी परामर्श जरूर लें।

मकर राशि – आज दांपत्य जीवन में साधारण बातों पर विवाद हो सकता है। सांसारिक चीजों में आपकी रुचि नहीं रहेगी। कोर्ट-कचहरी के काम में सावधानी रखें। किसी सामाजिक कार्यक्रम में किसी से विवाद हो सकता है। नये कार्य का प्रारम्भ न करें। शारीरिक ऊर्जा की कमी रहेगी। मानसिक चिंता रहेगी।

कुम्भ राशि – आज आपका मन चिंतित रहेगा। आपको अपने कार्य की सफलता में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। ऑफिस में सहकर्मियों से मदद नहीं मिलेगी. शादीशुदा जोड़ों के बीच विवाद हो सकता है। परिवार में शांति बनाए रखें. व्यापार में साझेदारी में सावधानी बरतें। वाहन आदि सावधानी से चलाएं।

मीन राशि – इस राशि के जातकों के लिए आज ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। दिन के पहले हिस्से में महत्वपूर्ण काम निपटा लेना फायदेमंद रहेगा। किसी के साथ धार्मिक या राजनीतिक विवादों में उलझने से बचें। नौकरी और बिजनेस में आपको कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Back to top button