अध्यातम

6 दिसंबर का राशिफल :सोच-समझकर करें निवेश, वरना हो सकता है हानि,जानिए आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपके मन में नए– नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे।,आप बनाए प्लान में कोई बदलाव करेंगे। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं।

वृष राशि : आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि : आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर परिवरवालों के साथ धार्मिक कार्यो का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी।

कर्क राशि : आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी,जिससे आज आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज अपने दोस्तों से बात करके समय बिताएंगे। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से चर्चा करेंगे। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें|

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। आज घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठायेंगे। आज पूरा दिन एंजॉय से भरा रहेगा।

तुला राशि : पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार करेंगे। आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे।

वृश्चिक राशि : आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिलेंगे। आज का दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। आज अपना पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारियों पर रखें। हर काम ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासील होगी।

धनु राशि : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका मन नये कार्यों को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मकर राशि : आज का दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं आज घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। आज रूठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे।

कुम्भ राशि : आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी।

मीन राशि: आज आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीजों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है।

Back to top button