हेडलाइन

CG- दिलफेंक शिक्षक सस्पेंड: चुनाव ड्यूटी के लिए जिस महिला कर्मचारी ने किया कॉल, उसी के साथ करने लगा अश्लील चैट, निलंबित

रायगढ़ 2 मई 2024। एक दिलफेंक शिक्षक की अजीबोगरीब हरकत सामने आयी है। चुनाव ड्यूटी की जानकारी देने के लिए जिस महिला कर्मचारी ने शिक्षक को कॉल किया था। शिक्षक ने उसी महिला कर्मचारी से व्हाट्सएप पर अश्लील चैट करनी शुरू कर दी। महिला कर्मचारी की शिकायत पर शिक्षक सस्पेंड कर दिया गया है। मामला रायगढ़ के खरसिया का है। जानकारी के मुताबिक शिक्षक ताराचंद पटेल खरसिया के प्राथमिक शाला लोधिया में पोस्टेड  है। सहायक शिक्षक की चुनाव कार्य में मतदान सामिग्री वितरण और एकत्रित करने में ड्यूटी लगायी गयी थी।

शिक्षक को फोन पर महिला कर्मचारी ने ड्यूटी की जानकारी दी, जिसके बाद शिक्षक ने महिला के साथ अभद्र बातें और अश्लील चैट करनी शुरू कर दी। शिक्षक की शिकायत महिला कर्मचारी ने की, जिसके बाद कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने शिक्षक को सस्पेंड कर बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया है।

Back to top button