2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौत: प्रदर्शन से लौट रही महिलाओं की स्कार्पियों का भीषण हादसा…2 महिलाओं की मौके पर मौत, कई घायल….विधानसभा घेराव से लौट रही….

कोंडागांव 15 दिसम्बर 2021। बीजापुर से एक दर्दनाक खबर आ रही है। रायपुर से लौट रही प्रदर्शनकारी महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सड़क हादसे में मौत हो गयी है । हादसा देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रायपुर में कल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विधानसभा घेराव था। देर शाम घेराव खत्म होने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों में वापस लौट रही थी। इसी दौरान कोंडागांव के बनिया गांव के पास एक स्कॉर्पियो बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Telegram Group Follow Now

 

हादसा इतना भीषण था कि हादसे में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों से घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा।

हादसे के वक़्त गाड़ी में स्कॉर्पियो में करीब 10 महिलाएं सवार थी। आपको बता दें कि महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 10 दिसम्बर से प्रदर्शन चल रहा है। कल प्रदेश भर से महिलाएं रायपुर पहुंची थी, कल सभी ने विधानसभा घेराव की कोशिश की थी, हालांकि घेराव के लिए जाती महिलाओं को स्प्रेशाला स्कूल मैदान के पास ही रोक दिया गया था। काफी देर नारेबाजी के बाद महिलाओं ने वहीं सरकार के नाम का ज्ञापन सौंपा और अपना घेराव खत्म किया।

Related Articles

NW News