×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Wednesday, 05 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

कोरबा के बाद अब बिलासपुर के हॉस्पीटल में भी हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवक की मौत पर हंगामा, पत्नी ने FIR की मांग की

बिलासपुर 19 जुलाई 2026। बिलासपुर के महाराणा प्रताप मार्ग स्थित नोबल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक सड़क हादसे में घायल मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। मृतक अजय ताम्रकार के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके चलते पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने भर्ती के समय इलाज के लिए पैसे जमा करा लिए, लेकिन मरीज का ऑपरेशन दो दिन बाद किया गया। उनका दावा है कि समय पर सर्जरी नहीं होने के कारण अजय ताम्रकार की मौत हो गई।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का नाम और हस्ताक्षर अस्पताल के दस्तावेजों में दर्ज नहीं हैं, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मामले में जिम्मेदार डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों से किया इनकार

वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के सभी आरोपों को खारिज किया है। अस्पताल का कहना है कि मरीज अस्पताल पहुंचने के समय से ही गंभीर हालत में था और वह पहले से उच्च रक्तचाप (बीपी) एवं मधुमेह (शुगर) जैसी बीमारियों से भी पीड़ित था।डॉक्टरों के अनुसार, इलाज शुरू करने से पहले मरीज की गंभीर स्थिति की जानकारी परिजनों को दे दी गई थी और सभी चिकित्सकीय प्रक्रियाएं तय मानकों के अनुसार की गईं।

परिजन बोले- सिर्फ हड्डी में चोट थी

परिजनों ने अस्पताल के दावों को नकारते हुए कहा कि अजय ताम्रकार को केवल गले के नीचे की हड्डी में चोट लगी थी। उनका आरोप है कि यदि समय पर उचित इलाज और ऑपरेशन किया जाता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मरीज की मौत इलाज में किसी लापरवाही के कारण हुई या अन्य चिकित्सकीय कारणों से।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

खिलाड़ियों का लंबा इंतजार खत्म, राज्य शासन ने जारी की उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची 20 खेलों के 156 खिलाड़ी शामिल

RECOMMENDED

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 पुलिसकर्मियों के तबादले; कई थानों को मिले नए प्रभारी

RECOMMENDED
suspend

बड़ी कार्रवाई- दो SI सस्पेंड: गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो उप निरीक्षक सस्पेंड, एक अफसर पर कार्रवाई का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया

RECOMMENDED
दुर्ग कांग्रेस नेता हत्याकांड का खुलासा

पहले शराब, फिर शिकार की तलाश… लूट का विरोध करते ही कांग्रेस नेता को चाकुओं से गोद डाला, 48 घंटे में खुला पूरा राज

RECOMMENDED
डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया इंस्पेक्शन, कैदियों के लिए कई नई सुविधाओं की दी स्वीकृति

RECOMMENDED

शिक्षा विभाग में नोडल अफसर: सूचना आयोग के नोटिस की तामिली के लिए नोडल अफसर होंगे नियुक्त, DPI ने सभी जेडी और DEO को जारी किए निर्देश

RECOMMENDED
LG AI TV 2026

LG AI TV 2026 : प्रीमियम टीवी मार्केट में बड़ा धमाका, भारत में 115-इंच Mini LED टीवी और OLED evo सीरीज लॉन्च

RECOMMENDED
Kia Syros Diesel EMI Plan

Kia Syros Diesel EMI Plan : 3 लाख रुपये डाउनपेमेंट के बाद हर महीने कितनी बनेगी किश्त? पढ़ें पूरा हिसाब

RECOMMENDED
Tata Harrier EV vs VinFast VF7

Tata Harrier EV vs VinFast VF7 : 20 से 30 लाख के बजट में कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है बेहतर?

RECOMMENDED
MG Hector Hawk

MG Hector Hawk की एंट्री: 28 अगस्त को होगी लॉन्च, EV और Hybrid अवतार में मचाएगी धूम

RECOMMENDED
छत्तीसगढ़ में बारिश की फाइल फोटो

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, आज से तेज बारिश का दौर; कई जिलों में भारी वर्षा के आसार, मेघगर्जन और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी

RECOMMENDED

कैबिनेट न्यूज : कैबिनेट की बैठक में आज कई बड़े फैसले, पढ़िये आज क्या कुछ हुआ निर्णय

RECOMMENDED

CG- शिक्षक गिरफ्तार : 30 लाख के फर्जी मेडिकल बिल घोटाले में बड़ा एक्शन, शिक्षक साधे लाल पटेल गिरफ्तार

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल, प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम

RECOMMENDED
Motorola Edge 70 Neo 5G

Motorola Edge 70 Neo 5G : मोटोरोला का नया कॉम्पैक्ट 5G फोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, Lenovo लिस्टिंग से हुआ खुलासा

RECOMMENDED
PNB LBO Recruitment 2026

PNB LBO Recruitment 2026 : पंजाब नेशनल बैंक में अफसरों के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त, तुरंत करें अप्लाई

RECOMMENDED
Redmi Projector 5 Series Launched

Redmi Projector 5 Series Launched : 120Hz रिफ्रेश रेट और 360-डिग्री गिंबल स्टेंड के साथ दो नए प्रोजेक्टर लॉन्च

RECOMMENDED
Asus Chromebook CX15

Asus Chromebook CX15 भारत में लॉन्च: 8GB RAM, 12.5 घंटे की बैटरी और Google AI के साथ इतनी है कीमत

RECOMMENDED
boAt audio devices

boAt ऑडियो डिवाइसेस के साथ मिलेगा 4 महीने का Spotify Premium सब्स्क्रिप्शन, भारत में नया ऑफर लॉन्च

RECOMMENDED
Vivo X200

Flipkart Festive Offer: Vivo X200 पर ₹7,100 की भारी बचत, जानें ऑफर डिटेल्स

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

खिलाड़ियों का लंबा इंतजार खत्म, राज्य शासन ने जारी की उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची 20 खेलों के 156 खिलाड़ी शामिल