हेडलाइन

….. जब राष्ट्रपति ने कहा “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”….और तालियों से गुंज गया सभागार

रायपुर 31 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहते हुए छत्तीसगढ़ की जमकर तारीफ की। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि सबसे बढ़िया राज्य के सबसे बढ़िया मुख्यमंत्री भी हमारे सामने हैं….मैं उन्हे भी धन्यवाद देती हूं। आज राष्ट्रपति राजधानी रायपुर के ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल होने शांति सरोवर आश्रम पहुंची हैं। यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति ने कहा कि छत्तीसगढ़ का यह आॅडिटोरियम मेरे लिये नया नही है। साल 2017 में मैं कमला दीदी के साथ यहां आ चुकी हूं।

राष्ट्रपति ने अपने उद्बोधन में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के द्वारा आत्महत्या किये जाने की घटना पर चिंता जतायी। राष्ट्रपति ने कहा कि एक तरफ हमारा देश चारों तरफ नये कीर्मिमान हासिल कर रहा है। ये हमारे देश की खूब सूरत तस्वीर है। इसके साथ ही दूसरी तरफ एक अत्यंत गंभीर विषय है, कुछ दिन पहले नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे 2 छात्रों ने खुदकुशी कर अपना जीवन समाप्त कर लिया। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रतिस्पर्धा एक सकारात्मक भाव हैं, जिससे जीवन संवरता हैं। हार-जीत तो जीवन का हिस्सा हैं। लेकिन कई बच्चें नकारात्मक भाव से खुद को खत्म करने का फैसला कर लेते हैं।

राष्ट्रपति ने सभी बच्चों,अध्यापक,अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाये। बच्चों को जीवन की चुनौतियों को डट कर सामना करने के लिए उनका आत्मविश्वास बढ़ाये। राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर बच्चें में अपनी एक प्रतिभा होती हैं। ऐसे में सबको अपनी प्रतिभा के अनुरूप अपना भविष्य तय करना चाहिए। राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने कहा कि ब्रम्हाकुमारी संस्था द्वारा लोगों में सकारात्मक उर्जा बढ़ाने की दिशा में विशेष कार्य किया जा रहा हैं। राष्ट्रपति ने बताया कि उनके जीवन को आगे बढ़ाने में भी ब्रम्हाकुमारी संस्था का अहम योगदान रहा है।

Back to top button