शिक्षक/कर्मचारी

संसदीय सचिव इंदर शाह मंडावी से मिला सर्व शिक्षक फेडरेशन, जन्मदिन की दी बधाई

मानपुर 18 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक फेडरेशन ने संसदीय सचिव एवं मोहला-मानपुर विधायक इंदर शाह मंडावी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विकास मानिकपुरी के नेतृत्व मे केक खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर सर्व शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष विकास मानिकपुरी ,ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र साहू उपाध्यक्ष सुशील चौरसिया एवं कामेश्वर बनपेला, सचिव नितेश ठाकुर ,कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिन्हा ,सुनील चौरसिया ,संदीप लाटा ,शफीक कुरैशी ,डाक्टर योगेंद्र श्रीवास ,अनिल देवांगन,तरुण मेश्राम ,संकेत गुप्ता ,अश्विन कोठारी, पूजा लारीया,शारदा जन्घेल ,भुणेश्वरी ठाकुर ,इंदु देशमुख ,प्रवीण साहू ,खेमलाल केसरिया ,जोगीराव ,खोब्रगढ़े,कनक लाल तारम ,एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे

संसदीय सचिव इन्द्र शाह मंडावी जी ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने एवं शुभकामनाओं के लिए सर्व शिक्षक फेडरेशन का आभार जताया। सर्व शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष ने इस अवसर पर प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवाकाल के निर्धारण की मांग को प्रमुखता से रखा साथ ही स्थानीय समस्याओं के निराकरण की मांग की जिसे पूरा करवाने महोदय ने भरोसा दिलाया

Back to top button