टॉप स्टोरीज़

कोयला संकट के बीच आज केंद्रीय कोयला मंत्री करेंगे एशिया की सबसे बड़े माईंस का दौरा, अफसरो से लेंगे कोल प्रोडक्शन का ……..

कोरबा 13 अक्टूबर 2021 – देश के थर्मल पावर प्लांटो में व्याप्त कोल संकट के बीच आज कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी कोरबा पहुंच रहे है। एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा सहित कुसमुंडा और दीपका माईंस का दौरा करने के बाद प्रहलाद जोशी रांची के लिए रवाना होगे।

 

भारत सरकार से जारी प्रोटोकाल के मुताबिक कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी आज सुबह 9 बजें दिल्ली से विशेष विमान से उड़ान भरकर सुबह 11 बजें बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेगें। यहां से सुबह 11ः15 बजें हेलिकाप्टर से कोरबा के गेवरा हेलीपेड पहुंचेगें। सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर 2 बजें तक एशिया की सबसे बड़ी गेवरा माईस सहित कुसमुंडा और दीपका परियोजना का विजिट कर कोल प्रोडक्शन की जानकारी लेंगे, इसके बाद दोपहर में एसईसीएल के अफसरों से मीटिंग कर कोयला उत्पादन और डिस्पैंच की रिव्यू मीटिंग करेगें। दोपहर ढाई बजें कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी गेवरा हेलीपेड से वापस बिलासपुर और फिर विशेष विमान से बिलासपुर से रांची के लिए रवाना होगे। रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद दूसरे दिन 14 अक्टूबर को अशोका माईंस का विजिट कर अफसरों की बैठक लेंगे। आपको बता दे कि कोयला संकट के कारण देश के अधिकांश थर्मल पावर प्लांटों में बिजली उत्पादन में बड़ी समस्या आ रही है, और देश के कई हिस्सों में पॉवर कट की स्थिति बनती नजर आ रही है। ऐसे में केंद्रीय कोयला मंत्री का ये दौरा कोल संकट से उबारने की दिशा में देखा जा रहा है।

Back to top button