×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Sunday, 23 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

DPI के 5 पत्रों के बाद भी अटैच शिक्षक रिलीव नहीं, 38 ट्रांसफर शिक्षकों को नहीं मिली पोस्टिंग; 25 अगस्त को मंत्री के सामने जवाब देंगे DEO

DEO BILASPUR
DEO BILASPUR

बिलासपुर 22 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शिक्षा विभाग के आदेशों के बाद भी अटैच शिक्षकों और कर्मचारियों को रिलीव नहीं किए जाने का मामला अब उच्चस्तरीय बैठक में उठने जा रहा है। डीपीआई की ओर से लगातार पांच पत्र जारी किए जाने के बावजूद विभिन्न कार्यालयों और छात्रावासों में अटैच शिक्षक-कर्मचारी अब भी जमे हुए हैं। वहीं, प्रशासनिक तबादले के बाद दूसरे जिलों से आए और जिले के भीतर स्थानांतरित किए गए शिक्षकों को भी अब तक नई पदस्थापना नहीं मिल सकी है।

25 अगस्त को रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में स्कूल शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रभारी डीईओ अजय कौशिक और सभी बीईओ को शामिल होना है। बैठक के एजेंडे में अटैच शिक्षकों को मूल पदस्थापना पर नहीं भेजने और ट्रांसफर होकर आए शिक्षकों को पोस्टिंग नहीं देने का मुद्दा भी शामिल है। ऐसे में प्रभारी डीईओ को अब तक कार्रवाई नहीं होने का कारण स्पष्ट करना पड़ सकता है।

Advertisement

दो दर्जन से ज्यादा शिक्षक-कर्मचारी अब भी अटैच!

शिक्षा विभाग में अटैचमेंट समाप्त करने को लेकर लगातार निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद विभागीय कार्यालयों और छात्रावासों में अटैच शिक्षक-कर्मचारी अब भी कार्यरत हैं। कितने शिक्षक-कर्मचारी अटैच हैं, इसे लेकर विभागीय अधिकारी स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे हैं।

हालांकि, जानकारों के मुताबिक बिलासपुर जिले में अभी भी दो दर्जन से अधिक शिक्षक-कर्मचारी अटैच हैं। इस स्थिति से स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होने की बात भी सामने आ रही है।

38 ट्रांसफर शिक्षकों को अब तक नहीं मिली पोस्टिंग

इधर, 6 अगस्त को हुए प्रशासनिक तबादलों के बाद दूसरे जिलों से बिलासपुर आए 27 शिक्षकों और जिले के भीतर तबादला हुए 11 शिक्षकों को भी अब तक नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। यानी कुल 38 शिक्षकों की पदस्थापना का मामला लंबित है।

बताया जा रहा है कि शासन ने इन शिक्षकों का तबादला डीईओ के विकल्प पर किया है। ऐसे में खाली पदों के आधार पर इनकी नई पदस्थापना करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की है। आरोप है कि स्थापना शाखा में खाली पदों की स्पष्ट जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

25 अगस्त को मंत्री के सामने देना पड़ सकता है जवाब

25 अगस्त को रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में प्रभारी डीईओ और सभी बीईओ को शामिल होना है।

अटैच शिक्षकों को रिलीव नहीं करने और स्थानांतरित शिक्षकों की पोस्टिंग लंबित रखने के मामले को भी एजेंडे में शामिल किया गया है। ऐसे में प्रभारी डीईओ अजय कौशिक को इस संबंध में जवाब देना पड़ सकता है कि डीपीआई के बार-बार निर्देशों के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

रिटायरमेंट से पहले रुचि नहीं लेने की चर्चा

शिक्षा विभाग में यह चर्चा भी चल रही है कि प्रभारी डीईओ अजय कौशिक इसी माह सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसी कारण उनके द्वारा लंबित मामलों में अधिक रुचि नहीं लेने की बात कही जा रही है।

अटैच शिक्षकों को रिलीव नहीं करने के पीछे कथित दबाव की भी चर्चा है। वहीं, ट्रांसफर होकर आए शिक्षकों की पोस्टिंग को लेकर लेन-देन के आरोपों की चर्चा तेज है। हालांकि, इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारों का कहना है कि डीईओ को शासन के आदेश के आधार पर खाली पदों में शिक्षकों की पदस्थापना करनी होगी और लंबे समय तक पोस्टिंग प्रक्रिया लंबित नहीं रखी जा सकती।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

25 अगस्त की टेट मुक्ति रैली के लिए टीचर्स एसोसिएशन ने कसी कमर, वर्चुअल मीटिंग में हुई समीक्षा, संविलियन व पेंशन दिलाने वाले संघ हुए है एकजुट- शिक्षकों को है भरोसा

RECOMMENDED

बिलासपुर के सभी विकासखंडों में शिक्षकों की हुंकार, TET और सेवा सुरक्षा पर सरकार से मांगा न्याय, कहा, टकराव नहीं, समाधान चाहते हैं..

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री कंवर समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल, बोले, शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी

RECOMMENDED

राशन कार्ड में नाम सुधार का आवेदन 30 दिन में नहीं किया पूरा, तिल्दा CMO पर लगा ₹100 जुर्माना

RECOMMENDED

कृषि शिक्षक भर्ती में B.Ed अनिवार्यता पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 65 अभ्यर्थियों को नहीं मिली राहत

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयन, राष्ट्रपति भवन में होंगी सम्मानित

RECOMMENDED

दुर्ग में स्वाइन फ्लू की एंट्री, 2 साल 11 माह की बच्ची H1N1 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

RECOMMENDED

146 विकासखंडों में गरजा शिक्षकों का आंदोलन, रविंद्र राठौर ने सरकार को दी चेतावनी- 29 अगस्त से पहले मांगों पर हो फैसला, नहीं तो दिखेगा तीखा प्रदर्शन

RECOMMENDED
Nippo Airvue Air Purifier Launch

Nippo Airvue Air Purifier Launch: Nippo ने होम अप्लायंस सेगमेंट में रखा कदम: भारत में लॉन्च किए Airvue स्मार्ट एयर प्यूरीफायर, शुरुआती कीमत 18,999 रुपये

RECOMMENDED

रायपुर में धर्मांतरण विवाद: प्रार्थना सभा आयोजित करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार, भेजी गईं जेल

RECOMMENDED
Vivo T5 5G

Flipkart पर टीज़ हुआ Vivo T5 5G : सबसे स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले और GenAI NPU के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च

RECOMMENDED
Apple Camera AirPods Launch Update

Apple Camera AirPods Launch Update : एपल के कैमरे वाले एयरपॉड्स का टाइमलाइन तय, 2027 से पहले लॉन्च की उम्मीद नहीं

RECOMMENDED
Oppo A7 Pro 5G

Oppo A7 Pro 5G जल्द होगा मार्केट में लॉन्च, 3 अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर मॉडल नंबर CPH2931 के साथ दिखा

RECOMMENDED
Bajaj Trekker 250

Bajaj Trekker 250 : बजाज की पहली एडवेंचर बाइक दीवाली 2026 पर होगी लॉन्च, जानें इंजन और फीचर्स

RECOMMENDED
Lava Virat V1 Pro 5G

Lava Virat V1 Pro 5G : भारत में 24 अगस्त को लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन, जानें सभी संभावित फीचर्स

RECOMMENDED

हाईकोर्ट न्यूज: DNA से पिता साबित हुए तो बच्चे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी से नहीं बच सकते, हर माह 5 हजार देने का आदेश

RECOMMENDED

अम्बिकापुर: माता-पिता की हत्या का आरोपी कलयुगी पुत्र गिरफ्तार, वारदात के बाद 5 दिन तक जंगल में छुपा रहा

RECOMMENDED

CG पेपर लीक: अब प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा भी रद्द, सितंबर के पहले सप्ताह में होगा री-एग्जाम

RECOMMENDED
court

CG-भ्रष्टाचार केस में जेल में बंद पूर्व चीफ इंजीनियर भागीरथी वर्मा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत

RECOMMENDED

NSUI में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: रायपुर शहर जिलाध्यक्ष शांतनु झा पद से मुक्त, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी को मिली संयुक्त जिम्मेदारी

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

25 अगस्त की टेट मुक्ति रैली के लिए टीचर्स एसोसिएशन ने कसी कमर, वर्चुअल मीटिंग में हुई समीक्षा, संविलियन व पेंशन दिलाने वाले संघ हुए है एकजुट- शिक्षकों को है भरोसा