×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Saturday, 22 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

बिलासपुर के सभी विकासखंडों में शिक्षकों की हुंकार, TET और सेवा सुरक्षा पर सरकार से मांगा न्याय, कहा, टकराव नहीं, समाधान चाहते हैं..

बिलासपुर, 22 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में TET की अनिवार्यता और सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर आंदोलन के केंद्र में आ गया है। शिक्षक साझा मंच के आह्वान पर शनिवार को प्रदेश के 146 विकासखंडों में एक साथ धरना, प्रदर्शन और “सेवा सुरक्षा न्याय रैली” का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के सभी विकासखंडों में भी शिक्षकों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और रैली निकालकर अपनी मांगों को बुलंद किया।

शिक्षकों ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए TET से जुड़े मामलों में राहत, परीक्षा में पर्याप्त अवसर और वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

Advertisement

बिलासपुर में सभी ब्लॉकों में दिखी शिक्षक एकजुटता

शिक्षक साझा मंच के आह्वान पर बिलासपुर जिले के अलग-अलग विकासखंडों में शिक्षक निर्धारित कार्यक्रम के तहत जुटे। शिक्षकों ने रैली निकालकर शासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं और सेवा सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।

शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं देने वाले शिक्षकों के सामने TET को लेकर पैदा हुई स्थिति उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता पैदा कर रही है। ऐसे में सरकार को जल्द स्पष्ट नीति बनाकर उन्हें राहत देनी चाहिए।

82 हजार शिक्षकों के भविष्य का सवाल

शिक्षक साझा मंच ने कहा कि 22 अगस्त का यह आंदोलन किसी व्यक्ति या सरकार के विरोध में नहीं है, बल्कि प्रदेश के करीब 82 हजार सेवारत शिक्षकों के भविष्य और सेवा सुरक्षा से जुड़ा सवाल है।

मंच के मुताबिक शिक्षकों ने लंबे समय तक प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में अपनी सेवाएं दी हैं। ऐसे में उनकी सेवा, वरिष्ठता और अनुभव को नजरअंदाज किए जाने से भविष्य में कई तरह की प्रशासनिक जटिलताएं पैदा हो सकती हैं।

TET के लिए पर्याप्त अवसर देने की मांग

शिक्षकों की प्रमुख मांगों में TET के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना भी शामिल है। उनका कहना है कि यदि सेवारत शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य किया जा रहा है, तो उन्हें पात्रता हासिल करने के लिए पर्याप्त अवसर भी मिलना चाहिए।

शिक्षकों ने वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति और सेवा से जुड़े अधिकारों की सुरक्षा की भी मांग की है।

वरिष्ठता प्रभावित हुई तो बढ़ेंगी प्रशासनिक मुश्किलें

मंच ने चेताया कि वर्षों की सेवा के बाद यदि शिक्षकों की वरिष्ठता प्रभावित होती है तो आने वाले समय में पदोन्नति, वेतन निर्धारण और अन्य सेवा मामलों में नई प्रशासनिक जटिलताएं पैदा हो सकती हैं।

शिक्षक संगठनों का कहना है कि अनुभव और वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए सरकार को ऐसा रास्ता निकालना चाहिए, जिससे शिक्षकों के भविष्य पर संकट न आए।

“शिक्षक सरकार से टकराव नहीं, समाधान चाहते हैं”

शिक्षक साझा मंच ने कहा कि शिक्षक सरकार के साथ टकराव नहीं चाहते। उनकी लड़ाई केवल अपने भविष्य की सुरक्षा, सम्मान और न्यायपूर्ण अवसर के लिए है।

मंच ने कहा कि जिन शिक्षकों ने वर्षों तक प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दिया है, उनके भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता दूर करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए शिक्षक संगठनों के साथ सरकार को सार्थक संवाद करना चाहिए।

आंदोलन जारी रखने का ऐलान

शिक्षक साझा मंच ने शासन से मांग की है कि TET, सेवा सुरक्षा, वरिष्ठता और पदोन्नति से जुड़े मामलों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए और शिक्षकों के बीच बनी असमंजस की स्थिति समाप्त की जाए।

मंच ने स्पष्ट किया कि मांगों का समाधान होने तक लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

25 अगस्त की टेट मुक्ति रैली के लिए टीचर्स एसोसिएशन ने कसी कमर, वर्चुअल मीटिंग में हुई समीक्षा, संविलियन व पेंशन दिलाने वाले संघ हुए है एकजुट- शिक्षकों को है भरोसा

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री कंवर समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल, बोले, शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी

RECOMMENDED

राशन कार्ड में नाम सुधार का आवेदन 30 दिन में नहीं किया पूरा, तिल्दा CMO पर लगा ₹100 जुर्माना

RECOMMENDED

कृषि शिक्षक भर्ती में B.Ed अनिवार्यता पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 65 अभ्यर्थियों को नहीं मिली राहत

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयन, राष्ट्रपति भवन में होंगी सम्मानित

RECOMMENDED

दुर्ग में स्वाइन फ्लू की एंट्री, 2 साल 11 माह की बच्ची H1N1 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

RECOMMENDED

146 विकासखंडों में गरजा शिक्षकों का आंदोलन, रविंद्र राठौर ने सरकार को दी चेतावनी- 29 अगस्त से पहले मांगों पर हो फैसला, नहीं तो दिखेगा तीखा प्रदर्शन

RECOMMENDED
Nippo Airvue Air Purifier Launch

Nippo Airvue Air Purifier Launch: Nippo ने होम अप्लायंस सेगमेंट में रखा कदम: भारत में लॉन्च किए Airvue स्मार्ट एयर प्यूरीफायर, शुरुआती कीमत 18,999 रुपये

RECOMMENDED

रायपुर में धर्मांतरण विवाद: प्रार्थना सभा आयोजित करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार, भेजी गईं जेल

RECOMMENDED
Vivo T5 5G

Flipkart पर टीज़ हुआ Vivo T5 5G : सबसे स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले और GenAI NPU के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च

RECOMMENDED
Apple Camera AirPods Launch Update

Apple Camera AirPods Launch Update : एपल के कैमरे वाले एयरपॉड्स का टाइमलाइन तय, 2027 से पहले लॉन्च की उम्मीद नहीं

RECOMMENDED
Oppo A7 Pro 5G

Oppo A7 Pro 5G जल्द होगा मार्केट में लॉन्च, 3 अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर मॉडल नंबर CPH2931 के साथ दिखा

RECOMMENDED
Bajaj Trekker 250

Bajaj Trekker 250 : बजाज की पहली एडवेंचर बाइक दीवाली 2026 पर होगी लॉन्च, जानें इंजन और फीचर्स

RECOMMENDED
Lava Virat V1 Pro 5G

Lava Virat V1 Pro 5G : भारत में 24 अगस्त को लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन, जानें सभी संभावित फीचर्स

RECOMMENDED

हाईकोर्ट न्यूज: DNA से पिता साबित हुए तो बच्चे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी से नहीं बच सकते, हर माह 5 हजार देने का आदेश

RECOMMENDED

अम्बिकापुर: माता-पिता की हत्या का आरोपी कलयुगी पुत्र गिरफ्तार, वारदात के बाद 5 दिन तक जंगल में छुपा रहा

RECOMMENDED

CG पेपर लीक: अब प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा भी रद्द, सितंबर के पहले सप्ताह में होगा री-एग्जाम

RECOMMENDED
court

CG-भ्रष्टाचार केस में जेल में बंद पूर्व चीफ इंजीनियर भागीरथी वर्मा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत

RECOMMENDED

NSUI में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: रायपुर शहर जिलाध्यक्ष शांतनु झा पद से मुक्त, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी को मिली संयुक्त जिम्मेदारी

RECOMMENDED
highcourt 4

रिटायरमेंट के बाद 4 साल से पुराने मामलों में विभागीय जांच नहीं कर सकती सरकार, हाईकोर्ट ने पूर्व जेल अधीक्षक से वसूली आदेश किया निरस्त

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

बिलासपुर के सभी विकासखंडों में शिक्षकों की हुंकार, TET और सेवा सुरक्षा पर सरकार से मांगा न्याय, कहा, टकराव नहीं, समाधान चाहते हैं..