×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Sunday, 23 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयन, राष्ट्रपति भवन में होंगी सम्मानित

सारंगढ़ 22 अगस्त 2026। शिक्षक दिवस के अवसर पर देशभर के उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए छत्तीसगढ़ से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का चयन हुआ है। खास बात यह है कि प्रदेश से इस सम्मान के लिए चयनित होने वाली वह एकमात्र शिक्षिका हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति के हाथों उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

प्राथमिक शाला खीचरी में पदस्थ सुनीता यादव के राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयन की खबर सामने आते ही सारंगढ़ क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उन्हें लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Advertisement

शिक्षा में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान की राष्ट्रीय पहचान

सुनीता यादव ने प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित करने और नवाचार के माध्यम से शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में उनके कार्यों को विभिन्न स्तरों पर सराहना मिलती रही है।

उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए उन्हें पहले भी मुकुटधर पांडेय पुरस्कार और राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। अब राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए उनका चयन शिक्षा के प्रति उनके समर्पण, नवाचार और प्रतिबद्धता की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान माना जा रहा है।

देशभर के 48 शिक्षकों में छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव

राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए देशभर से 48 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ से सुनीता यादव का चयन होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

राष्ट्रपति भवन में देश के चुनिंदा शिक्षकों के बीच राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त करना सुनीता यादव के साथ-साथ उनके विद्यालय, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

25 अगस्त की टेट मुक्ति रैली के लिए टीचर्स एसोसिएशन ने कसी कमर, वर्चुअल मीटिंग में हुई समीक्षा, संविलियन व पेंशन दिलाने वाले संघ हुए है एकजुट- शिक्षकों को है भरोसा

RECOMMENDED

बिलासपुर के सभी विकासखंडों में शिक्षकों की हुंकार, TET और सेवा सुरक्षा पर सरकार से मांगा न्याय, कहा, टकराव नहीं, समाधान चाहते हैं..

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री कंवर समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल, बोले, शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी

RECOMMENDED

राशन कार्ड में नाम सुधार का आवेदन 30 दिन में नहीं किया पूरा, तिल्दा CMO पर लगा ₹100 जुर्माना

RECOMMENDED

कृषि शिक्षक भर्ती में B.Ed अनिवार्यता पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 65 अभ्यर्थियों को नहीं मिली राहत

RECOMMENDED

दुर्ग में स्वाइन फ्लू की एंट्री, 2 साल 11 माह की बच्ची H1N1 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

RECOMMENDED

146 विकासखंडों में गरजा शिक्षकों का आंदोलन, रविंद्र राठौर ने सरकार को दी चेतावनी- 29 अगस्त से पहले मांगों पर हो फैसला, नहीं तो दिखेगा तीखा प्रदर्शन

RECOMMENDED
Nippo Airvue Air Purifier Launch

Nippo Airvue Air Purifier Launch: Nippo ने होम अप्लायंस सेगमेंट में रखा कदम: भारत में लॉन्च किए Airvue स्मार्ट एयर प्यूरीफायर, शुरुआती कीमत 18,999 रुपये

RECOMMENDED

रायपुर में धर्मांतरण विवाद: प्रार्थना सभा आयोजित करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार, भेजी गईं जेल

RECOMMENDED
Vivo T5 5G

Flipkart पर टीज़ हुआ Vivo T5 5G : सबसे स्लिम 3D कर्व्ड डिस्प्ले और GenAI NPU के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च

RECOMMENDED
Apple Camera AirPods Launch Update

Apple Camera AirPods Launch Update : एपल के कैमरे वाले एयरपॉड्स का टाइमलाइन तय, 2027 से पहले लॉन्च की उम्मीद नहीं

RECOMMENDED
Oppo A7 Pro 5G

Oppo A7 Pro 5G जल्द होगा मार्केट में लॉन्च, 3 अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर मॉडल नंबर CPH2931 के साथ दिखा

RECOMMENDED
Bajaj Trekker 250

Bajaj Trekker 250 : बजाज की पहली एडवेंचर बाइक दीवाली 2026 पर होगी लॉन्च, जानें इंजन और फीचर्स

RECOMMENDED
Lava Virat V1 Pro 5G

Lava Virat V1 Pro 5G : भारत में 24 अगस्त को लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन, जानें सभी संभावित फीचर्स

RECOMMENDED

हाईकोर्ट न्यूज: DNA से पिता साबित हुए तो बच्चे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी से नहीं बच सकते, हर माह 5 हजार देने का आदेश

RECOMMENDED

अम्बिकापुर: माता-पिता की हत्या का आरोपी कलयुगी पुत्र गिरफ्तार, वारदात के बाद 5 दिन तक जंगल में छुपा रहा

RECOMMENDED

CG पेपर लीक: अब प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा भी रद्द, सितंबर के पहले सप्ताह में होगा री-एग्जाम

RECOMMENDED
court

CG-भ्रष्टाचार केस में जेल में बंद पूर्व चीफ इंजीनियर भागीरथी वर्मा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत

RECOMMENDED

NSUI में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: रायपुर शहर जिलाध्यक्ष शांतनु झा पद से मुक्त, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी को मिली संयुक्त जिम्मेदारी

RECOMMENDED
highcourt 4

रिटायरमेंट के बाद 4 साल से पुराने मामलों में विभागीय जांच नहीं कर सकती सरकार, हाईकोर्ट ने पूर्व जेल अधीक्षक से वसूली आदेश किया निरस्त

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

25 अगस्त की टेट मुक्ति रैली के लिए टीचर्स एसोसिएशन ने कसी कमर, वर्चुअल मीटिंग में हुई समीक्षा, संविलियन व पेंशन दिलाने वाले संघ हुए है एकजुट- शिक्षकों को है भरोसा