क्राइमहेडलाइन

CG- विजय जुलूस पर हमला : पंचायत चुनाव में जीत के निकले विजय जुलूस में मारपीट….देर रात थाने में दर्ज हुई FIR, कई लोग घायल

धमतरी 29 जून 2022। उपचुनाव में जीत के जश्न के दौरान जमकर मारपीट हो गयी। विजय जुलूस के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गयी। इस घटना में अब तक 8 लोग घायल हो गये हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले में दोनों पक्षों की तरफ से FIR दर्ज करायी गयी है।

मामला धमतरी जिले के सिवनी पंचायत की बतायी जा रही है। जहां 28 जून को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद देर शाम परिणाम जारी हुआ, जिसमें सिविनी पंचायत की महिला सरपंच आशा बाई बघेल निर्वाचित हुई। जीत के बाद आशा बाई के समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला।

गांव में विजय जुलूस घूम रहा था, इसी दौरान विरोधी गुट के कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस पर हमला कर दिया। घटना में 8 लोग घायल हो गये। इस मामले में रात में ही सरपंच आशा बाई बघेल ने थाने में शिकायत की। वहीं दूसरा पक्ष भी रात में ही थाने में पहुंच गया और मामले में काउंटर एफआईआर दर्ज करायी। पुलिस ने दोनों पक्ष के 8-8 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया है।

Back to top button