बिग ब्रेकिंग

CG- छुट्टी ब्रेकिंग : 12 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान….GAD ने जारी किया आदेश, जानिये किन-किन क्षेत्रों में रहेगी छुट्टी

रायपुर 22 मार्च 2022। 12 मार्च को राज्य सरकार ने सामान्य अवकाश घोषित किया है। हालांकि ये आदेश खैरागढ़ उपचुनाव के लिए जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया गया है। GAD की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक

छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ में विधानसभा उप निर्वाचन 2022 दिनांक 12.04.2022 दिन मंगलवार को उक्त निर्वाचन क्षेत्र अंतगर्त स्थित कार्यालयों में उक्त तिथि को मतदान करने केलिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करता है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर खाली हुई सीट पर उपचुनाव हो रहा है। भाजपा, कांग्रेस के अलावे जोगी कांग्रेस अपनी-अपनी दावेदारी इन सीटों पर दिखा रही है। कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नामों का ऐलान कर दिया है, जबकि भाजपा और जोगी कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

Back to top button