हेडलाइनपॉलिटिकल

“सावधान! कोयला चोर की गिद्ध नजर अब आपके लोकसभा पर है” भाजपा का एक बार फिर कार्टून वार, कहा…कमीशन की कीमत क्यों ?…

रायपुर 27 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कार्टून पॉलिटिक्स चरम पर है। भाजपा और कांग्रेस जुबानी जंग से ज्यादा इन दिनों कार्टून के जरिये एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। भाजपा ने ताजा कार्टून कांग्रेस के बिलासपुर से लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव पर साधा है। कोयला घोटाले में आरोपी देवेंद्र यादव को लेकर भाजपा ने एक कार्टून पोस्ट किया है। भाजपा छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया के माध्यम से बिलासपुर कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव पर साधा निशाना। सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्ट बिलासपुर की जनता से कहा –

 

ज्ञात है कि कांग्रेस के बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र यादव कोयला घोटाले में ED के निशाने पर हैं। उन पर ईडी की जांच चल रही है। कोयला घोटाले में आरोपी देवेन्द्र यादव पर कभी भी शिकंजा कस सकता है, बावजूद पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी उतारा है। आपको बता दें कि देवेंद्र यादव का लोकसभा चुनाव में मुकाबला भाजपा के तोखन साहू से होगा।

आपको बता दें कि कांग्रेस के युवा नेता देवेंद्र यादव दूसरी बार भिलाई नगर से जीते हैं। उन्होंने प्रेम प्रकाश पांडेय को हराया है। इस बार पार्टी ने उन्हें बिलासपुर लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है। संगठन में सक्रियता के साथ-साथ वो महापौर और विधायक भी रह चुके हैं।

Back to top button