हेडलाइन

खालिस्तान समर्थन रैली मामले में रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन… चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

रायपुर 23 मार्च 2023। खालिस्तान समर्थन रैली पर रायपुर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। कल खालिस्तान समर्थन रैली के बाद आज इस मामले में सदन में भी खूब हंगामा हुआ था। मुख्यमंत्री ने भी इस मामले में वक्तव्य दिया था। रायपुर में खालिस्तान समर्थन रैली पर रायपुर पुलिस ने कल ही संज्ञान लेते हुए आयोजकों को तलब किया था। आज इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रैली का नेतृत्व कर रहे चार लोगों को पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। हालांकि रायपुर पुलिस के एक्शन के बाद आयोजकों ने इस रैली को खालिस्तान समर्थन में रैली नहीं बताकर सिक्खों पर हो रहे अत्याचार से जोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन रायपुर पुलिस ने उनकी दलील को नहीं माना।

रायपुर पुलिस के मुताबिक दिलेर सिंह रंधावा, मनिंदरजीत सिंह उर्फ मिन्टू, हरविंदर सिंह सन्धू उर्फ हरिन्दर सिंह खालसा, हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ चिन्टू एवं अन्य द्वारा यह रैली निकाली गई थी।थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 180/23 धारा 147, 153(ए), 504, 505(1)(बी) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। ।

4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया।

दिलेर सिंह रंधावा पिता अवतार सिंह उम्र 46 साल निवासी गुरूद्वारे के पीछे श्यामनगर तेलीबांधा रायपुर।

मनिंदरजीत सिंह उर्फ मिन्टू पिता बलबीर सिंह उम्र 40 साल निवासी गुरूद्वारा के पास हीरापुर कबीरनगर रायपुर।

हरविंदर सिंह सन्धू उर्फ हरिन्दर सिंह खालसा पिता महेन्दर सिंह उम्र 44 साल निवासी टाटीबंध आमानाका रायपुर।

हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ चिन्टू पिता अवतार सिंह उम्र 42 साल निवासी निवासी टाटीबंध आमानाका रायपुर।

Back to top button