हेडलाइन

बिग ब्रेकिंग : पोलिंग पार्टी पर IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, पोलिंग पार्टी को दूसरे रास्ते से निकालने की तैयारी

गरियाबंद 17 नवंबर 2023। गरियाबंद से एक बड़ी खबर आ रही है। चुनाव के बाद लौट रही पोलिंग पार्टी पर नक्सल हमला हुआ है। इस घटना में एक ITBP जवान के शहीद होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक गरियाबंद के बड़े गोबरा के पास ये IED ब्लास्ट हुआ है। जानकारी के मुताबिक पोलिंग पार्टी और EVM सुरक्षित बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गरियाबंद जिले के 9 पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान हुआ था।

मतदान के बाद पोलिंग पार्टी वापस लौट रही थी। इसी दौरान IED ब्लास्ट हो गया। इस घटना में ITBP के एक जवान शहीद तो एक जवान घायल हो गये। पोलिंग पार्टी को अलग रास्तों से वापस भेजा जा रहा है।

Back to top button