×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Tuesday, 11 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा बहन को भी अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार, हाईकोर्ट ने कहा, शादी से महिला का अधिकार खत्म नहीं होता

highcourt 4
highcourt 4

SEO Title:

बिलासपुर 11 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी महिला को अनुकंपा नियुक्ति के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने सरकार के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें विवाहित बहन को अनुकंपा नियुक्ति देने से इनकार किया गया था।

यह मामला बिलासपुर के दुर्गेश मिश्रा की मृत्यु से जुड़ा है। जून 2018 में दुर्गेश मिश्रा का निधन हुआ था और मृत्यु के समय वे अविवाहित थे। उनकी बहन अमिता दुबे ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था, लेकिन सरकार ने उनके विवाहित होने के आधार पर नियुक्ति देने से इनकार कर दिया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस संजय के. अग्रवाल की सिंगल बेंच ने कहा कि महिला की वैवाहिक स्थिति उसके अधिकारों को समाप्त नहीं करती। कोर्ट ने माना कि केवल शादी के आधार पर महिला के साथ अलग व्यवहार करना उचित नहीं है।

हाईकोर्ट ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में परिवार पर निर्भरता और आर्थिक जरूरत जैसे पहलुओं को देखा जाना चाहिए। शादीशुदा बेटी या बहन भी अपने मायके के परिवार की जिम्मेदारी उठा सकती है और जरूरत पड़ने पर परिवार का सहारा बन सकती है।

कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 में दिए गए समानता और भेदभाव से संरक्षण के अधिकारों का भी हवाला दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि पुरानी सामाजिक सोच या केवल वैवाहिक स्थिति के आधार पर किसी महिला का अधिकार नहीं छीना जा सकता।

हाईकोर्ट ने सरकार के पुराने आदेश को रद्द करते हुए संबंधित प्राधिकारी को मामले पर चार सप्ताह के भीतर नए सिरे से निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले को अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में महिलाओं के अधिकारों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

छुट्टी लेकर घर जाने निकला 9वीं का छात्र गायब, परिजनों ने सर्व आदिवासी समाज से लगाई मदद की गुहार, 13 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

RECOMMENDED

CG: दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, राजधानी के संजय नगर में कबाड़ी और ऑटो मैकेनिक बनकर रह रहे थे दो बांग्लादेशी, डिटेंशन सेंटर भेजे गए

RECOMMENDED

देवगढ़ धाम से लौटते समय हादसा, महंगई बाजार के पास दो बाइक भिड़ीं; एक कांवड़िए की मौत

RECOMMENDED

प्राचार्य प्रमोशन : DPI ने प्राचार्य प्रमोशन को लेकर निर्देश किया जारी, 17 अगस्त को काउंसिलिंग के जरिये होगी पोस्टिंग

RECOMMENDED

CG-पुलिसकर्मी बनकर रिटायर्ड कर्मचारी से ठगी, सोने की चेन-अंगूठी लेकर थमाई नकली ज्वेलरी

RECOMMENDED

12 हजार रुपये रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा था कर्मचारी, अब शिक्षा विभाग ने किया बर्खास्त

RECOMMENDED
Lava Smart 4

Lava Smart 4 भारत में हुआ लॉन्च: 5,000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ ₹8,499 में एंट्री, जानें पूरी डिटेल

RECOMMENDED
2026 Ducati Monster

2026 Ducati Monster भारत में नए 890cc इंजन के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

RECOMMENDED
MG Hector Offer August 2026

MG Hector Offer August 2026 : भारत में 7 साल पूरे होने पर MG दे रही है 60 हजार रुपये तक की छूट, जानें ऑफर्स

RECOMMENDED
KTM RC 160 Price Hike

KTM RC 160 Price Hike : केटीएम ने बढ़ाई आरसी 160 की कीमत, अब चुकाने होंगे ₹1.98 लाख

RECOMMENDED
DIY Manicure Pedicure at Home

DIY Manicure Pedicure at Home: घर पर मैनीक्योर-पेडीक्योर करने का सबसे आसान और असरदार तरीका

RECOMMENDED

टीईटी को लेकर सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने उठाए सवाल, रवींद्र राठौर ने विभाग से की स्पष्ट नीति की मांग

RECOMMENDED
Afghanistan qualified directly.

ICC World Cup 2027 : अफगानिस्तान ने किया सीधे क्वालीफाई, वेस्टइंडीज को फिर खेलना होगा क्वालीफायर

RECOMMENDED
CG Weather Today

CG Weather Today : रायपुर समेत 16 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, 3 दिन बाद फिर बरसेगा मानसून

RECOMMENDED
Viewers outraged over the 'Hot Wax' elimination task on Khatron Ke Khiladi 15.

Khatron Ke Khiladi 15: हॉट वैक्स एलिमिनेशन टास्क पर भड़के दर्शक, शो के मेकर्स की बढ़ी मुश्किलें

RECOMMENDED
The second Mangala Gauri Vrat of Sawan

सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत: अखंड सौभाग्य के लिए करें ये 3 अचूक उपाय, पढ़ें पौराणिक व्रत कथा

RECOMMENDED

प्रमोशन में TET की बाध्यता पर बोले संजय शर्मा, पदोन्नति रोकने का प्रयास अनुचित, वर्तमान प्रचलित भर्ती व पदोन्नति नियम में टेट की बाध्यता नहीं, सीनियरिटी पर प्रमोशन की मांग

RECOMMENDED

CG: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, दो युवकों की मौके पर मौत, पुलिस पहुंची मौके पर

RECOMMENDED
JOB COLLEGE STUDENT

नौकरी के साथ LLB पढ़ाई अब नहीं? Bar Council of India ने विश्वविद्यालयों को दिए सख्त निर्देश

RECOMMENDED
iQOO Z11 5G

iQOO Z11 5G भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और पतले बेजल्स से उठा पर्दा

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

छुट्टी लेकर घर जाने निकला 9वीं का छात्र गायब, परिजनों ने सर्व आदिवासी समाज से लगाई मदद की गुहार, 13 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग