हेडलाइन

छठ महापर्व पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम : भोजपुरी व छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों की आवाज पर झूमेंगे रायपुरवासी…30 अक्टूबर की…

  • भोजपुरी लोक गायक मोहन राठौर, लोक कलाकार दिलीप षड़ंगी के गीतों पर रायपुर वासी महादेव घाट पर झूमेंगे 30 अक्टूबर को
  • भोजपुरी कलाकार प्रियंका पांडेय, अंतर्राष्ट्रीय नृत्य नाटिका प्रसिद्ध सोनाली और तरुण चोपड़ा ग्रुप के कलाकारों के द्वारा भी अक्टूबर 30, रविवार को सांस्कृतिक प्रस्तुति की जाएगी

रायपुर, 27 अक्टूबर 2022। लोक आस्था का महापर्व छठ कल से शुरू हो जायेगा। 30 अक्टूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा, जबकि 31 को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन होगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट ने पूरी ताकत झोंक दी है। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन 30 अक्टूबर को खारुन नदी के महादेव घाट पर छठ महापर्व आयोजन समिति की तरफ से भजन संध्या में भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।


छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर के प्रमुख राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समिति के द्वारा महादेव घाट पर सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन अक्टूबर 30 को किया जायेगा। इस भजन संध्या में, प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक एवं सुर संग्राम विजेता मोहन राठौर, छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार दिलीप षड़ंगी और भोजपुरी कलाकार प्रियंका पांडेय, अंतर्राष्ट्रीय नृत्य नाटिका प्रसिद्ध सोनाली और तरुण चोपड़ा ग्रुप के कलाकारों के द्वारा अक्टूबर 30, रविवार को सांस्कृतिक प्रस्तुति की जाएगी । प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक एवं सुर संग्राम विजेता मोहन राठौर मुंबई से अपने कलाकार साथी के साथ महादेव घाट रायपुर पर प्रस्तुति देने के लिए आ रहे हैं। इस सांस्कृतिक भजन संध्या में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार दिलीप षड़ंगी और भोजपुरी कलाकार प्रियंका पांडेय भी अपने गीतों से रायपुर वासी को मनोरंजन करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय डांस ग्रुप धरोहर कला संगम संस्था प्रागराज के कलाकार सोनाली और तरुण चोपड़ा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम 2 बजे से अक्टूबर 30 को प्रारम्भ होगी।


चार दिवसीय छठ महापर्व 28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगी। इस वर्ष अक्टूबर 28 से 31 तक पूरे भारत सहित विश्व में छठ महापर्व हर्षोल्लास एवं परम्परा के साथ मनाया जायेगा । लोहंडा एवं खरना 29 अक्टूबर को होगा, संध्या अर्घ्य 30 अक्टूबर को होगा और उषा अर्घ्य 31 अक्टूबर को होगा। समिति के द्वारा 30 अक्टूबर को खारुन नदी के महादेव घाट पर भव्य संध्या आरती आयोजित की जाएगी । समिति के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन 31 अक्टूबर की सुबह महादेव घाट पर किया जायेगा ।


छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर के सदस्यों ने आयोजन प्रमुख राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार दूसरे दिन भी दिनांक 27 अक्टूबर गुरुवार सुबह को खारुन नदी एवं महादेव घाट की सफाई की। समिति के सदस्य आज सुबह ६ बजे महादेव घाट पहुंचे और अपना श्रम दान कर खारुन नदी के किनारे घाट की सफाई की। बड़ी मात्रा में खारुन नदी से कचड़े निकाले और घाट की सफाई की। इस सफाई अभियान में रायपुर नगर निगम के सफाईकर्मी भी महादेव घाट कि सफाई कर रहे हैं।


समिति के प्रमुख राजेश कुमार सिंह, समिति के सदस्य रविन्द्र सिंह, सुनील सिंह, रामकुमार सिंह, कन्हैया सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, रामविलास सिंह, जयंत सिंह, बृजेश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, शशि सिंह, परमानन्द सिंह, अमरजीत सिंह, संतोष सिंह, जयप्रकाश सिंह, मुकुल श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सिंह, सरोज सिंह, अजय शर्मा, संजय सिंह, वेद नारायण ,अनिल सिंह, मदन विश्वकर्मा, संजय तिवारी, संजीव सिंह, राकेश सिंह, एवं अन्य सदस्यों ने अपना श्रम दान दिया और घाट की सफाई की।


छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर के प्रमुख राजेश कुमार सिंह ने बताया कि छठ पूजा की तैयारी महादेव घाट पर जोरों से चल रही है। महादेव घाट को छठ व्रतियों के लिए पूरी तरह से सजाया जा रहा है। समिति के सदस्य महादेव घाट की सफाई कर रहे हैं। समिति के सदस्य अक्टूबर 28, शुक्रवार को 6 बजे प्रातःकाल फिर से एकत्रित होकर घाट की सफाई करेंगे।

Back to top button