अध्यातम

7 सितंबर का राशिफल : आज के दिन कुछ राशियों को मिलेगा बंपर लाभ,….वहीं ये राशियां रखें सेहत का ख्याल…. जानें आज का अपना राशिफल….

रायपुर 07 सितंबर 2022 : दिन बुधवार, बुधवार का दिन बुध ग्रह और कृष्ण के अवतार भगवान विट्ठल को समर्पित है। पूजा में हरे रंग की पत्तियों, विशेषकर तुलसी के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। नए उद्यम शुरू करने के लिए दिन बेहद शुभ है और ऐसा माना जाता है कि जो लोग व्रत का पालन करते हैं उन्हें भाग्य की प्राप्ति होती है।

मेष राशि : आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आज कोई बड़ा फैसला लेंगे। जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो जायेंगे । आज पुरे दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।

वृषभ राशि : आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।  कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज आप पर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रहेगा। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सबकी बात आपको जरूर सुनना चाहिए।  संतान से आपको सहयोग मिलेगा। लम्बे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो जायेंगें।

कर्क राशि : आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे है। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे। आपको किसी से उपहार मिलेगा।  सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

सिंह राशि : आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।  

कन्या राशि : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी। बेहतर होगा आप अपने काम के लिए लगातार प्रयास करते रहें । वाहन चलाते समय आज आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी व्यापार में साझेदारी की सोच रहे हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी की तरक्की देखकर मन प्रसन्न होगा। छात्रों को  मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी।   

तुला राशि : आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आप अपने व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

वृश्चिक राशि : आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सोचे हुये कार्य समय रहते पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। आप माता-पिता से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। दोस्तों से फोन पर बात होगी, जिसमे किसी विषय की चर्चा करेंगे। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि : आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक सहायता के लिए कह सकता है। लवमेटस को कोई खुशखबरी मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

मकर राशि : परिवार के किसी सदस्य में आपसी सौहार्द बढ़ेगा। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे। जिससे आपको लाभ भी होगा। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा, इससे आपको लाभ भी होगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलाने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुंभ राशि : आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। आज घर पर ही अलग-अलग पकवान का आनंद उठाएंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि : आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आपका ज्यादा समय सोसल साईट पर बीतेगा। साथ ही कुछ अच्छे दोस्त भी बनेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। आप किसी काम को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे, जिसमे आपको सफलता भी मिलेगी।

Back to top button